ad

स्वर्गीय अंजू महेश्वरी की स्मृति मे शव फ्रीजर मुक्तिधाम को दान किया


 स्वर्गीय अंजू महेश्वरी की स्मृति मे शव फ्रीजर मुक्तिधाम को दान किया

सिवनी मालवा । प्रतिष्ठित माहेश्वरी परिवार के सचिन माहेश्वरी द्वारा अपनी पत्नी की स्मृति में शव फ्रीजर मुक्ति धाम समिति को दान किया नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन ने कहा कि यह बड़ा पुण्य का कार्य है माहेश्वरी परिवार द्वारा नगर के लिए एक अच्छी सुविधा प्रदान की गई है इससे नगर वासियों काफी सुविधा मिलेगी इसके पहले भी एक शव फ्रीजर दान में मिला था अब मुक्ति धाम के पास दो शव फ्रीजर उपलब्ध हो गए हैं इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष रितेश जैन पार्षद अखिलेश चौकसे पार्षद सरिता अग्रवाल सचिन महेश्वरी हर्ष महेश्वरी दीपक राठी रितेश मालवीय नरेंद्र राठौर निखिल जैन जेयेस खंडेलवाल सहित नगर पालिका स्टाफ उपस्थित था।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post