ad

सिंधी समाज के पूज्य चालिहा पर्व के दौरान श्री झूलेलाल समर्थ पैनल के तत्वावधान में आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम


सिंधी समाज के पूज्य चालिहा पर्व के दौरान श्री झूलेलाल समर्थ पैनल के तत्वावधान में आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

महाआरती, भजन संध्या, सत्संग प्रवचन, छप्पन भोग एवं 24 अगस्त को होगा 51 जोड़ो द्वारा हवन यज्ञ

होगी रायपुर चकरभाटा के पूज्य संत लाल साईं की अमृत वाणी वर्षा

खंडवा।। सिंधी कॉलोनी स्थित प्राचीन श्री झूलेलाल मंदिर में श्री झूलेलाल समर्थ पैनल द्वारा 40 दिनों तक पूज्य चालिहा पर्व के दौरान अनेक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। इस मौके पर महाआरती, भजन संध्या, रायपुर चकरभाटा के संत लालसाई जी की अमृत वाणी वर्षा, छप्पन भोग एवं समापन दिवस 51 जोड़ो द्वारा हवन संपन्न होगा। यह जानकारी देते हुए पैनल अध्यक्ष प्रदीप कोटवानी एवं प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि महापर्व की तैयारियों को लेकर प्राचीन श्री झूलेलाल मंदिर में श्री झूलेलाल समर्थ पैनल सदस्यों की एक बैठक भगवान श्री झुलेलाल जी की मूर्ति को साक्षी मानकर आयोजित हुई। इस बार युवाओं में पर्व को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। समाज की माता, बहनों, बच्चों एवं पुरूषों व्दारा 16 जुलाई से 24 अगस्त तक 40 दिनों के कठिन उपवासों की शुरुआत महंत बाबा स्वरूपदास जी की उपस्थिति में महाआरती के साथ होगी। प्रति दिन प्रातः एवं संध्या कॉल में आरती के पूर्व श्रद्धा पूर्वक अख्खा जल देवता का पूजन किया जायेगा। पैनल सचिव रजत मंगवानी ने बताया कि इस अवसर पर श्री झूलेलाल समर्थ पैनल के सभी सदस्यों के तन मन धन से सहयोग से समाज के संतों महंतों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित होगें। वही संगत पर संत लालसाईं जी के मुखारविंद से तीन दिवसीय सत्संग प्रवचनों के दौरान अमृत वर्षा होगी। वही भगवान श्री झूलेलाल जी को बालकधाम प्रमुख बाबा माधवदास जी उदासीन की मौजूदगी में छप्पन भोग लगाया जाएगा। वही 24 अगस्त को पूज्य चालिहा महापर्व की पूर्णाहुति के अवसर पर समाज के 51 जोडो द्वारा सम्पूर्ण विश्व की सर्व मंगल कामना से हवन यज्ञ संपन्न होगा। बैठक के दौरान अशोक मंगवानी, राहुल गेलानी, पंकज कोटवानी, अनिल सबनानी, नरेश लालवानी,  कैलाश उदासी, कमलेश हिरानी, दीपू हिंगोरानी, कमल बजाज, आशिष राजानी, रोहित आर्तवानी, सागर सचदेव, दयाराम नेभनानी, संजय, हितेश लालवानी, किशोर आहूजा, भरत धामेजा सहित बड़ी संख्या में श्री झूलेलाल समर्थ पैनल के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यगण मौजूद थे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post