ad

सिंधी समाज का चालिहा पर्व 16 से : समाजजन रखेंगे 40 दिन कठिन उपवास


 सिंधी समाज का चालिहा पर्व 16 से : समाजजन रखेंगे 40 दिन कठिन उपवास

खंडवा।। अश्री झूलेलाल नवयुवक मंडल के तत्वावधान में सिंधी समाज द्वारा मंगलवार 16 जुलाई से चालिहा पर्व बड़ी श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाये जाने हेतु तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन मंडल अध्यक्ष मोहन दीवान की अध्यक्षता में सिंधी कॉलोनी स्थित प्राचीन श्री झूलेलाल मंदिर में हुआ। यह जानकारी देते हुए मंडल सचिव हरीश आसवानी एवं प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि देश में चौमासे (वर्षा ऋतु) के दौरान सुख शांति एवं हरियाली, खुशाहाली की कामना के साथ सिंधी समाज द्वारा पूर्ण श्रद्धा एवं विश्वास के साथ मंगलवार 16 जुलाई से शनिवार 24 अगस्त तक 40 दिन कठिन उपवास चालिहा साहब रखें जाना प्रारंभ होंगे। इस दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में समाजजन पूर्ण उत्साह से शामिल होंगे। 40 दिनों तक उपवास के दौरान सिंधी समाज निरंतर जल देवता वरुणावतार इष्टदेव भगवान श्री झूलेलाल जी की पूजा आराधना में लीन रहेगा। श्री झूलेलाल समर्थ पैनल एवं श्री पीपलेश्वर झूलेलाल भजन मंडली के सदस्यों द्वारा प्रात:काल एवं संध्या भजनों की संगीतमय प्रस्तुतियों के साथ ही पूजा, अखा, आरती एवं अरदास संपन्न होगी। मनोहरलाल सबनानी एवं रवि गिदवानी ने पर्व का महत्व बताते हुए कहा कि माता बहनों और समाजजनों द्वारा मंगलवार 16 जुलाई से चालिहा उपवास आस्था एवं श्रद्धा पूर्वक रखे जाएंगे। इस दौरान उपवासी द्वारा सात्विक जीवन व्यतीत किया जाता हैं। भूमि पर शयन एवं नाखून बाल नहीं कटवाए जाते हैं बिना तेल का भोजन ग्रहण किया जाता है। हर मनुष्य को सुख शान्ति एवं धन की प्राप्ति हेतु निर्विघ्न उपवास संपन्न होने की चेस्टा करना चाहिए।

बैठक में यह रहे उपस्थित

बैठक के दौरान मंडल के मोहन दीवान, मनोहर सबनानी, नंदलाल भोजवानी, किशन चंद कोटवानी, धरमदास उधलानी, हरीश आसवानी, रवि गिदवानी, पवन डेम्बरा, निर्मल मंगवानी, जितेंद्र उदासी, पवन वासवानी, राकेश पंजाबी, घनश्याम दास संतवानी, अशोक नावानी, अमित जिंदानी, किशोर (लाला) राजानी, विक्रम सहजवानी, द्वारकादास मोहनानी, अशोक मंगवानी, रोहित परचानी, शेखर चंदवानी, अजय आहूजा, किशोर लालवानी, रामचंद वासवानी, कमलेश पमनानी, कमलेश हिरानी आदि सहित समस्त सदस्य उपस्थित थे। बैठक का संचालन हरीश आसवानी एवं अन्त में उपस्थितों का आभार जितेंद्र उदासी व्दारा व्यक्त किया गया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post