अमर बलिदानी पं. चंद्रशेखर आज़ाद जी की जयंती के अवसर पर श्री परशुराम सेना ने श्रद्धासुमन अर्पित कर पुण्यस्मरण किया
इटारसी। नर्मदापुरम जिला सर्वब्राह्मण समाज के तत्वावधान में श्री परशुराम सेना द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विप्रजनों द्वारा अमर बलिदानी पं. चंद्रशेखर आज़ाद जी की जयंती के अवसर पर इटारसी स्थित श्री परशुराम भवन में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर पुण्यस्मरण किया गया।
परशुराम सेना जिलाध्यक्ष पं. प्रकाश दुबे ने बताया कि समाज के वरिष्ठ मार्गदर्शक पं. राजकुमार दुबे, समाज के नगर अध्यक्ष पं. अशोक शर्मा, तहसील अध्यक्ष पं अशोक दुबे एवं पं. अभिषेक तिवारी ने अमर बलिदानी श्री चंद्रशेखर आज़ाद जी कर विभूतिकल्प जीवन पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में पं. राजेंद्र दुबे, पं. आशुतोष दुबे, पं मुरलीमनोहर दीक्षित, पं. आलोक दीक्षित,पं. मनोज शर्मा, पं. शैलेन्द्र दुबे सिल्लू, पं. सुशील शर्मा, पं. राहुल दुबे, पं. सर्वेश शर्मा, पं. आलोक तिवारी, पं. आस्तिक ओझा, पं. वैदिक तिवारी सहित अन्य सामाजिक जन सहभागी बने।