ad

बरसते पानी में मना पेरिस ओलिंपिक में भारतीय हॉकी टीम की जीत का जश्न


 बरसते पानी में मना पेरिस ओलिंपिक में भारतीय हॉकी टीम की जीत का जश्न

- ग्रेट ब्रिटेन के इरादों पर पानी फेर इंडिया हॉकी टीम ने जीता क्वार्टर फाइनल मुकाबला
- इंडियन हॉकी टीम की जीत के गोल के साथ ही डीएचए में खुशियों की बहार

इटारसी । पेरिस ओलंपिक 2024 में हॉकी का पहला क्वार्टर फाइनल मैच भारत और ग्रेट ब्रिटेन के बीच खेला गया। अंतिम समय तक दोनों ही टीमें 1-1 गोल से बराबर रहीं और इस मुकाबले का नतीजा शूटआउट से निकला। भारतीय हॉकी टीम ने फिर ग्रेट ब्रिटेन को हराकर लगातार दूसरी बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में बना ली है। बता दें कि भारतीय हॉकी टीम में इटारसी निवासी खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद खेल रहे हैं।
इटारसी। भारतीय हॉकी टीम की जीत का शहर में शानदार जश्र मनाया गया। रिमझिम बारिश के बीच मेजर ध्यानचंद हॉकी चौराहे पर जिला हॉकी संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने इस खुशी के अवसर को उत्साह से मनाया और पानी में भीगते हुए तिरंगा लहराते हुए जमकर नृत्य किया। डीएचए के कार्यालय में बड़ी स्क्रीन पर हॉकी मैच देखने का इंतजाम किया गया था। जहां मैच खत्म होने के बाद जीत की खुशियां मनाने डीएचए के सचिव कन्हैया गुरयानी, उपाध्यक्ष डॉ. ताविश अरोरा, कोषाध्यक्ष सर्वजीत सिंघ सैनी, अरुण रावर्ट, अजय अल्वर्ट, साजिद मलिक, मो. इरदीश, मयंक जेम्स, शफीक कुरैशी, आरिफ खान, परमीत भाटिया, रीतेश श्रीवास, राजू हरदुआ, गरीबा उस्ताद, अमजद गोलंदाज, रमाकांत कौल, रीतेश दरड़ा, पवन बोहरा, निशांत अगस्टीन सहित अनेक खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद हॉकी चौराह पहुंचे और जमकर थिरके। डीएचए अध्यक्ष प्रशंात जैन और कार्यकारी अध्यक्ष शिरीष कोठारी ने इंडिया की जीत पर सभी खिलाडिय़ों को बधाई दी है।
बता दें कि आज भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में अपना क्वार्टर फाइनल मैच ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ खेला था। टोक्यो ओलिंपिक में हार का बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतरे ग्रेट ब्रिटेन अपने इरादे में कामयाब तो नहीं हुआ, अलबत्ता भारत ने टोक्यो की जीत को कॉपी पोस्ट कर लिया। हालांकि दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। ग्रुप स्टेज में कमाल का प्रदर्शन करने वाली भारतीय हॉकी टीम ने इस मुकाबले में भी दमदार शुरुआत की, लेकिन ग्रेट ब्रिटेन ने भी कमाल का खेल दिखाया, जिसके चलते मुकाबले का नतीजा शूटआउट तक पहुंच गया।
 खास बात यह रही कि इस अहम मैच में भारतीय टीम को दूसरे ही क्वार्टर में बड़ा झटका लगा। अमित रोहिदास को रेड कार्ड दिया गया, जिसके चलते उन्हें पूरे मैच से बाहर कर दिया। ऐसे में भारतीय हॉकी टीम ने इसके बाद पूरा मुकाबला सिर्फ 10 खिलाडिय़ों के साथ ही खेलना पड़ा। लेकिन इसके बाद भी भारतीय हॉकी टीम ने अच्छा डिफेंस किया।
पेनल्टी शूटआउट में भारतीय खिलाडिय़ों का दबदबा देखने को मिला जिसमें भारत ने 4-2 से ब्रिटेन को मात दी। भारत की ओर हरमनप्रीत, सुखजीत, ललित और राजकुमार ने गोल किए। भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश इस जीत के बड़े हीरो रहे। उन्होंने शूटआउट में दो गोल बचाए जिसने भारतीय टीम की जीत की इबारत लिखी जा सकी। अब भारतीय हॉकी टीम मैडल से एक कदम दूर है। उसका अगला मैच 6 अगस्त को सेमीफाइनल होगा।
जीत पर खुशियों के बोल...
भारतीय हॉकी टीम का खेल पेरिस ओलिंपिक में निरंतर निखर रहा है। आज भी टीम ने बेहतर खेल दिखाया। श्रीजेश हमारे जीत के सच्चे हकदार हैं, पूरी टीम ने बेहतर तालमेल से खेला और मैच को निर्धारित समय तक 1-1 से बराबर रखा। शूट आउट में श्रीजेश के दो गोल बचाने की बदौलत हमें जीत मिल गयी। सभी खेल प्रेमियों को बधाई।
प्रशांत जैन, अध्यक्ष जिला हॉकी संघ
भारतीय टीम का जैसा खेल रहा, यह इस जीत की हकदार है। अब सेमीफाइनल में और बेहतर करने की जरूरत है और भरोसा है कि हमारी टीम के लडक़े बेहतर तालमेल दिखाएंगे। इस बार मैडल का रंग बदलने के इरादे से पेरिस गई हमारी टीम मैडल का रंग बदलकर ही लाएगी, ऐसा भरोसा है।
एससी लाल, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post