सरोकार साझा मंच द्वारा ' प्रेमचंद स्मृति कार्यक्रम ' आयोजित किया गया
इंदौर। प्रेमचंद जयंती के अवसर पर सरोकार साझा मंच की ओर से पूरे सप्ताह ' प्रेमचंद स्मृति कार्यक्रम ' आयोजित किया गया। इसका आरम्भ उनकी तीन कहानियों-' बड़े घर की बेटी, बाबाजी का भोग, जादू,' और इसी परम्परा की डॉ. योगेन्द्रनाथ की लघुकथा 'दोषी कौन ' का नाट्य रुपांतरण किया गया। महिमा शुक्ला के निर्देशन में मंच की इस पहली कोशिश में
डॉ. मंजु गुप्ता, डॉ. अर्चना त्रिवेदी, अतुल त्रिवेदी, काजल मजुमदार, करुणा प्रजापति, गरिमा श्रीवास्तव और समिधा शुक्ला ने अपने कुशलतापूर्वक सहज अभिनय से दर्शक तक पहुंचाया।
इसके साथ ही प्रेमचंद साहित्य पर गंभीर लेख, समीक्षा, ओर कविता द्वारा अपने विचार प्रस्तुत किये गए है। सरला मेहता, आशा मुंशी,गायत्री ठाकुर, निरुपमा त्रिवेदी, सरिता बघेला, माधुरी निगम, अनीता झा, भावना दामले,निरुपमा नागर और मंजु शर्मा, ने बहुत ही सार्थक रचनाएं लिखीं। वरिष्ठ लेखक वेद व्यास और राजेंद्र रंजन चतुर्वेदी के लेख विशेष उल्लेखनीय रहे। जिन पर चर्चा का क्रम निरंतर चलता रहा। अध्यक्ष महिमा शुक्ला ने मंच की ओर से इस प्रकल्प को कालजयी साहित्य को रोचक और सरल तरीके से पाठकों तक पहुंचाने का संकल्प पूरा करने का एक कदम बताया। अर्चना त्रिवेदी ने पहल कर नाट्य संवादों को नया रूप दिया।
करुणा प्रजापति ने सभी रचनाकारों का आभार प्रकट किया और पढ़ने की रूचि और बढ़ाने की बात कही ।
.jpg)
