ad

छात्रों ने किया प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन : जिला स्तरीय जिम्नास्टिक चयन प्रतियोगिता आयोजित, 200 स्कली विद्यार्थियों ने लिया भाग

 

छात्रों ने किया प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन : जिला स्तरीय जिम्नास्टिक चयन प्रतियोगिता आयोजित, 200 स्कली विद्यार्थियों ने लिया भाग

ग्वालियर। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षा नगर स्थित स्मार्ट स्कूल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय जिमनास्टिक चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 
मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार डॉ. केशव पाण्डेय थे। अध्यक्षता डीपीसी रविंद्र सिंह तोमर  ने की। जबकि कार्यक्रम संयोजक प्राचार्य जेसी प्रजापति थे। 
प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के दो सैकड़ा विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने जिम्नास्टिक में अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर अतिथियों को रोमांचित कर दिया।
कोच यशपाल सिंह व रोहित सिंह ने अतिथियों के साथ मिलकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाली खिलाड़ी सोनी तोमर को सम्मानित किया। अंत में खेलकूद प्रतियोगिता सहसंयोजक आदेश द्विवेदी ने आभार व्यक्त किया ।

 प्रेषक 
       मुकेश तिवारी 
 वरिष्ठ पत्रकार ग्वालियर
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post