ad

सेवा भारती नर्मदा पुरम द्वारा मेधावी छात्राओं का सम्मान समारोह रखा गया


 

सेवा भारती नर्मदा पुरम द्वारा मेधावी छात्राओं का सम्मान समारोह रखा गया

इटारसी । सेवा भारती नर्मदा पुरम द्वारा धुरपन स्थित सेवा भारती जनजाति छात्रावास में मेधावी छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि विजय अग्रवाल विशिष्ट अतिथि कैलाश शर्मा मुख्य वक्ता सेवा भारती विभागीय संयोजक सुरेंद्र मिश्रा सेवा भारती नर्मदा पुरम जिला अध्यक्ष सतीश अग्रवाल सांवरिया उपस्थित थे कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती ज्योति भदोरिया ने  की इस अवसर पर 61प्रतिभाशाली छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई बच्चों को उत्कर्ष प्रशिक्षण देने के लिए छात्रावास एवं संस्कार केंद्रो की शिक्षिकाओ को भी सम्मानित किया गया इस दौरान छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी गई इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सतीश अग्रवाल सांवरिया ने अपने उद्बोधन में कहा हमारे द्वारा संस्कार केंद्रो की शिक्षिकाओ छात्रावास प्रबंधन एवं छात्रावास की सभी छात्राएं संस्कार केंद्र की छात्राओं एवं इटारसी और अन्य क्षेत्र से आए सम्मानित नागरिकों का स्वागत करता हूं सेवा भारती नर्मदा पुरम को सहयोग देने वाले सभी सामाजिक बंधुओ को दिल से धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इस सेवा कार्य में मेरे कंधे से कंधा लगाकर इस सेवा कार्य में मेरा सहयोग किया है सेवा भारती नर्मदा पुरम द्वारा संस्कार केंद्र भजन मंडली चलाई जा रही है छात्रावास में 79 बच्चियों अध्यनरत हैं जो छात्रावास चलाया जा रहा है हमारे द्वारा सेवा भारती इटारसी की नगर कार्यकारिणी का गठन किया है इस गठन से हमारे सेवा कार्यों और गति आएगी श्री सतीश अग्रवाल ने कहा मेधावी छात्राओं वह होती हैं जो अपने सम वयस्कों की तुलना में ज्यादा बौद्धिक रचनात्मक कलात्मक या नेतृत्व गुण रखते हैं वह विशिष्ट विषयों में भी बेहतर प्रदर्शन करते हैं छात्राओं को प्रोत्साहित करके समाज भावी पीढ़ी के बेहतर भविष्य तैयार कर रहा है विद्यार्थी देश का वर्तमान और भविष्य होते हैं उन्हें बेहतर शिक्षा देकर ही हम उन्नतिशील समाज का निर्माण कर सकते हैं राजेंद्र तोमर द्वारा सभी आभार व्यक्त किया गया कार्यक्रम में अंजू अग्रवाल राजेंद्र तोमर सोनू मित्तल देवेंद्र राठौर राजू अग्रवाल प्रकाश पहलवान दीपक वर्मा उपस्थित थे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post