ad

काव्य : मेरा भारत देश महान - नीता गुप्ता , रायपुर छत्तीसगढ़

 


काव्य : मेरा भारत देश महान


सनातन संस्कृति है जिसकी पहचान,

हिंदुत्व बना जहां सदैव बलवान,

धर्म रंग रूप का विभिन्न विधान ,

रंग बिरंगी देश की भाषा व परिधान,

*ऐसा मेरा भारत देश महान*।


 विश्व गाता इसकी महिमा का गुणगान ,

सामाजिकता भौतिकता की सजी दुकान ,

प्राकृतिक नजारों काअलग स्थान,

होली दिवाली त्यौहार जिसकी शान,

*ऐसा मेरा भारत देश महान*।


मौसम का यहां अलग-अलग मकान,

ऋतुए भी सजाती अपना सामान,

खनिज पदार्थ में है बहुत धनवान ,

पढ़े इतिहास जगे स्फूर्ति और प्राण,

*ऐसा मेरा भारत देश महान*।


जहां पत्थर को जो पूजे भगवान,

सत्य निष्ठा की मूर्ति हर इंसान,

संतवाणी पर होता नर कुर्बान,

गौरव इसका देख ठंडा होता है शैतान,

*ऐसा मेरा भारत देश महान*।


सौर ऊर्जा जल वन का यहां संस्थान,

चंद्रयान और इसरो है बड़ा अनुसंधान,

परंपराएं और कला की अद्भुत खान,

इसकी गाथा मु र्दों में भी डाले जान,

*ऐसा मेरा भारत देश महान*।


 - नीता गुप्ता , रायपुर छत्तीसगढ़


देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post