ad

किशोर नगर में श्राद्ध मोक्ष श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा


 

किशोर नगर में श्राद्ध मोक्ष श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा

खंडवा।। किशोर नगर रहवासी संघ एवं श्री मनोकामनेश्वर हनुमान मंदिर प्रबंधन समिति, मनोकामनेश्वर महिला मंडल मनोकामनेश्वर एवं महादेव जी सेवा समिति के तत्वावधान में बुधवार से श्रीमद् भागवत कथा का दिव्य आयोजन खंडवा के कथा व्यास पूज्य पं मनोज उपाध्याय जी के मुखारविंद से आरंभ हुआ। कथा के शुभारंभ अवसर पर एक भव्य कलश यात्रा क्षेत्र में निकाली गयी। यह जानकारी देते हुए समिति प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि संघ अध्यक्ष पं प्रेमनारायण तिवारी के दिशानिर्देश में दोपहर 1 बजे किशोर नगर स्थित श्री सिध्दीविनायक गणेश मंदिर से कथा स्थल हनुमान मंदिर वाटिका तक मातृशक्ति की उपस्थिति में एक भव्य कलश यात्रा क्षेत्र में निकाली गयी। कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कलश यात्रा के दौरान कथा के मुख्य यजमान पं प्रेमनारायण तिवारी, मनोहर चंदानी, शिवनारायण लाड़, श्री गुप्ता जी, मीनाक्षी भावसार, गौरव चौहान, मंयक भावसार (खरगोन), अनिल मालाकार, राजू चतुर्वेदी, प्रवीण जोशी, अभिमन्यु चौहान, गिरीश जायसवाल, राजेंद्र वर्मा, त्रिपाठी भाभी, अंशुल भावसार आदि व्दारा श्रीमद् भागवत कथा महापुराण को सिर पर धारण कर चल रहें थे। महिला मंडल अध्यक्ष निशा दुबे ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन मंगलवार 01 अक्टूबर तक प्रतिदिन दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक होगा। इस दौरान मनोकामनेश्वर महिला मंडल मातृशक्ति, किशोर नगर रहवासी संघ, रिद्धि-सिद्धि महिला मंडल, श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर, महिला मंडल आनंद नगर, सुभाष नगर, शुक्ला नगर, कावेरी विहार कालोनी आदि समिति पदाधिकारियों, सदस्यों सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालुजन शामिल थें।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post