निनाद सिंगर्स 13 अक्टूबर को किशोर दा का पुण्यस्मरण दिवस मनायेंगे उनके गीतो की रंगारंग प्रस्तुति देकर
इटारसी06 अक्टूबर0 शहर की प्रतिष्ठित संगीत संस्था निनाद सिंगर्स 13 अक्टूबर को साईं कुष्णा रिसॉर्ट के बैंकवेट हॉल में देश के ख्याति प्राप्त पार्श्व गायक किशोर कुमार कीे 37 वीं पुण्यतिथि पर उनके गीतों के माध्यम से श्रद्वा सुमन अर्पित करेंगे निनाद सिंगर्स किशोर कुमार के प्रतिवर्ष किये जाने वाले भव्य प्रोग्राम के लिये जाने जाते है।शहर के संगीत प्रेमियों के लिये इस वर्ष यह आयोजन(रूहानी शाम ूपजी किशोर) के नाम से किया जा रहा है।
निनाद सिंगर्स के अध्यक्ष आलोक गिरोटिया ने बताया कि इस कार्यक्रम में न सिर्फ अलबेले किशोर के प्रचलित दर्शकों की पसंद के बेहतरीन नगमों को शामिल किया गया है,बल्कि इस कार्यक्रम के माध्यम से शहर में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा दे रहीं संस्था के संचालकों,संगीत कार्यक्रम के आयोजनकर्ता,शहर के वरिष्ठ गाायक व संगीत गुरू,पर्यवरण मित्र,संगीत कार्यक्रमों में तकनीकि सहायकों का भी सम्मान किया जायेगा।
समिति सचिव अमिताभ बैस ने बताया कि निनाद की वर्षों की परंपरा को जारी रखते हुये इस बार पुनः शहर के संगीत श्रोताओं के लिये विशेष रूप से किशोर के गीतों का चाहने वालों की पसंद को ध्याान में रखते हुये हमने कार्यक्रम को सजाने का प्रयास किया है।
इस कार्यक्रम में निनाद सिंगर्स को प्रोत्साहित करने विधायक सीताशरण जी शर्मा,ब्राहम्ण समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र ओझा,रमेश के साहु,सेठा मल्टीस्पेशलिटी व कैंसर हॉस्पिटल के संचालक अतुल सेठा,रोटरी क्लब अध्यक्ष विवेक चांडक,लायंस क्लब इटारसी से संतोष साहु,रविन्द्र सोनी,श्रद्वा अग्रवाल,निशा दरड़ा जैन,जया गांधी के अध्यक्ष राजेन्द्र सोनी,विशेष ख्प से उपस्थित रहेंगे।
निनाद सिंगर्स सहसचिव शशांक बैसाखिया व भारतभूषण गॉंधी ने सभी संगीतप्रेमी जनता से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है नागरिको से निवेदन है यह भव्य कार्यक्रम प्रतिवर्ष श्रोताओं के लिए पूर्णतः निःशुल्क किया जाता है और आज प्रदेशभर में इटारसी के नाम कौ गौरवान्वित करता है
*इनका होगा सम्मानः* -
1.सज्जन लोहिया(संगीत गुरू)
2.मो.अकरम(गायक)
3.दीप्ति कोठारी(वूमन्स ओनली गुप)
4.अर्चनामालवीय(आयोजक)
5.सुनीता ठाकुर(आयोजक)
6.सीमा सोनी(आयोजक)
7.रितु राजपूत(आयोजक)
8.रीना गौर(आयोजक)
9.संतोष भारद्वाज,
सौरभ शुक्ला,सत्येन्द्र तिवारी
(आयोजक ब्राहम्ण समाज सांस्कृतिक गतिविधियां)
10.अभिजीत याादव(पर्यावरण मित्र)
11,अभिषेक चौधरी
(तकनीशियन)

