ad

मां दुर्गाधाम मंदिर में 18 स्थापना दिवस आज


 मां दुर्गाधाम मंदिर में 18 स्थापना दिवस आज

खंडवा।। किशोर नगर एलआईजी स्थित मां दुर्गाधाम मंदिर में शारदीय नवरात्र पर्व के दौरान आज मंदिर का 18 वां स्थापना दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया जायेगा। यह जानकारी देते हुए मां दुर्गाधाम महिला मंडल प्रवक्ता ज्योति निर्मल मंगवानी ने बताया कि मंदिर में पंचमी सोमवार 7 अक्टूबर को महाकाकड़ आरती एवं गगनभेदी आतिशबाजी के मध्य मंदिर का 18 वां स्थापना दिवस मिल्क केक काटकर मनाया जायेगा। इस मौके पर भजन गायक दीपक तांबट द्वारा महामाई की पांच आरतियों की सुंदर संगीतमय प्रस्तुति होगी। मां दुर्गा धाम मंदिर समिति द्वारा समस्त श्रद्धालुओं से आयोजन का लाभ लेने की अपील की गई है।


देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post