ad

आईटीबीपी द्वारा नई दिल्ली के राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित



आईटीबीपी द्वारा नई दिल्ली के राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर 2024 – भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) द्वारा नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुष्पांजलि, सलामी परेड और बैंड प्रदर्शन के माध्यम से वीरगति को प्राप्त जवानों की अमर स्मृतियों को नमन किया गया।

कार्यक्रम में आईटीबीपी के महानिदेशक श्री राहुल रसगोत्रा और हिमवीर वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (HWWA) की अध्यक्षा श्रीमती गौरी रसगोत्रा ने दस शहीदों के परिजनों का सम्मान किया और उनके अद्वितीय साहस एवं त्याग को नमन किया। वरिष्ठ अधिकारियों, परिजनों और गणमान्य अतिथियों ने ‘वाल ऑफ वेलर’ पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

इससे पूर्व, सुबह के समय एक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया था, जिसमें 80 हिमवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया।

कार्यक्रम का समापन आईटीबीपी के जवानों के साहस, सेवा और देश की रक्षा में योगदान पर आधारित एक वीडियो प्रस्तुति के साथ हुआ।



देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post