10 नवंबर को द्वारिकाधीशजी को समर्पित होगा पारम्परिक विराट छप्पन भोग प्रसंग
इटारसी। ठाकुर द्वारकाधीश की अनंत कृपा से श्री जिले में लाखों भक्तों की श्रद्धा,आस्था और विश्वास के केंद्र श्री द्वारकाधीश मंदिर में हर साल की तरह इस साल भी गोवर्धन पूजन एवं छप्पन भोग का,जिले भर में सुविख्यात, पारंपरिक भव्य आयोजन 10 नवंबर,रविवार को आंवला नवमी के दिन किया जा रहा है। उक्त आशय की जानकारी आज छप्पन भोग समिति सदस्य रमेश चांडक,चंद्रकांत अग्रवाल ने देते हुए बताया कि शाम 6.30 बजे गोवर्धन पूजन, रात 7.30 बजे द्वारकाधीश महाराज के विशेष भव्य श्रृंगार दर्शन एवं रात ठीक 8 बजे से छप्पन भोग प्रसादी का वितरण हर वर्ष की तरह सभी उपस्थित हजारों भक्तों में होगा। इस अवसर पर ठाकुर जी का विशेष श्रृंगार तो होगा ही, सम्पूर्ण मंदिर का भी श्रृंगार किया जाएगा। आयोजन समिति ने नगर के सभी श्रद्धालुओं,भक्तजन से निवेदन किया है कि इस अवसर पर अवश्य पधार कर दर्शन का पुण्य लाभ और भोजन प्रसादी का पुण्य लाभ प्राप्त करें।
.jpg)
