ad

सागर में भारत तिब्बत मैत्री संघ ने किया सांसदों का सम्मान


 

"तिब्बती सांसदों ने सत्यम संग्रहालय के दुर्लभ दस्तावेजों का अवलोकन कर प्रसन्नता व्यक्त की" 

सागर में भारत तिब्बत मैत्री संघ ने किया सांसदों का सम्मान

सागर । स्थानीय तिब्बती गरम कपड़ा व्यापारी संघ एवं भारत तिब्बत मैत्री संघ के तत्वाधान में निर्वाशित तिब्बती संसद के दो माननीय सांसद सर्वश्री मिग्मेर दोर्जी एवं श्रीमती पेमा टिशो के सागर नगर आगमन पर भगवान बुद्ध एवं दलाई लामा जी की पूजन अर्चना के बाद भव्य समारोह भारत तिब्बत मैत्री संघ के महामंत्री आचार्य पंडित महेश दत्त त्रिपाठी की अध्यक्षता भारत एवं तिब्बत राष्ट्रगान उपरांत दोनों सांसदों ने शांति, सद्भाव, सहिष्णुता का संदेश दिया। सत्यम बुंदेली संग्रहालय के संस्थापक अध्यक्ष दामोदर अग्निहोत्री एवं सचिव सत्यम अग्निहोत्री ने भगवान बुद्ध एवं परम पावन दलाई लामा से जुड़े ऐतिहासिक प्राचीन दुर्लभ दस्तावेज, समाचार पत्रों एवं फोटोस की प्रदर्शनी लगाई जिसका अवलोकन कर दोनों सांसदों ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त कर अग्निहोत्री को खाता भेंट कर सम्मान किया। अखिल भारतीय साहित्य सृजन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य महेश त्रिपाठी ने तिब्बती सांसदों से तिब्बत की आजादी, भारत की सुरक्षा, कैलाश मानसरोवर की सुगम यात्रा पर व्याख्यान देते हुए विश्व शांति करुणा हेतु परम पावन की दीर्घायु की कामना की। थुंदुप जी ने संचालन किया, अध्यक्ष डोलमा जी ने आभार माना। इस अवसर पर पत्रकार गण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post