ad

3 जनवरी को नववर्ष मनाते साथ दिखेगी चंद्रमा और शुक्र की चमकती जोड़ी


 

 3 जनवरी को नववर्ष मनाते साथ दिखेगी चंद्रमा और शुक्र की चमकती जोड़ी

नर्मदापुरम । आज  (3 जनवरी)  शाम पश्चिमी आकाश में सूर्य के अस्‍त होने के तुरंत बाद हंसियाकार चंद्रमा और चमकती बिंदी के रूप में दिखता शुक्र जोड़ी सी बनाते दिखेंगे । बिना किसी टेलिस्‍कोप के खाली आंखो से ही दिखने जा रही इस घटना की जानकारी देते हुये नेशनल अवार्ड प्राप्‍त सारिका घारू ने बताया कि वीनस और मून आपस में सिमटे से 2 डिग्री से कम के अंतर पर होंगे ।  इस नजदीकियों को टेक्‍नीकल रूप से एपल्‍स कहा जाता है ।

सारिका ने बताया कि ये खगोलीय जोड़ी क्षितिज से कुछ उंचाई पर दिखने के बाद धीरे-धीरे नीचे आते जायेगी । इस जोड़ी को सूर्यास्‍त के बाद 3 घंटे से कुछ अधिक समय तक देखा जा सकेगा । इस समय चतुर्थी का हंसियाकार चंद्रमा माईनस 10.7 के मैग्‍नीटयूड से चमक रहा होगा तो वीनस माईनस 4.4 के मैग्‍नीटयूड से चमक रहा होगा ।

तो मत चूकिंये किसी खुले स्‍थान से इस मनोहर आकाशीय जोड़ी से साक्षात्‍कार करने के लिये । ध्‍यान रखिये ये नववर्ष सप्‍ताह मनाती शाम को यह समीपता शाम 6 से रात  लगभग 9 बजे तक केवल सीमित समय के लिये ही देखी जा सकेगी ।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post