43 वी राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता का समापन : मध्य प्रदेश एमेच्योर योगा एसोसिएशन के खाते में आए 6 मेडल
ग्वालियर। इंडियन योगा फेडरेशन के तत्वाधान मे 27 से 30 दिसंबर 2024 के मध्य राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन क्रेडो इंटरनेशनल स्कूल, धनबाद, झारखंड में किया गया। इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश एमेच्योर योगा एसोसिएशन की ओर से प्रदेश के 40 योग खिलाड़ियों के दल ने भाग लिया। मध्यप्रदेश के खिलाडीयों ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर पुरूष व महिला खिलाडियों ने कुल 6 पदक प्राप्त किये। जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के 13 खिलाडी विजयी रहे। विजेता खिलाड़ीयों में महिला वर्ग 8 से 14 आयु में एंजेल शर्मा 11वां स्थान, भूमि गुप्ता 12 वां स्थान, कशिश 14 वां स्थान, 14 से 18 आयु तनुष्का बड़े 9 वां स्थान, 24 से 30 आयु में जय सनोदिया आठवां स्थान साथ ही पुरूष वर्ग में 8 से 14 संजय कुशवाहा को 11वां स्थान , सूर्यांश दुबे 12वां स्थान, 14 से 18 आयु में राजीव भार्गव 12 वां स्थान, 18से24 अभिषेक शिंदे 8 वां स्थान, हिमांशु दुबे 10वां स्थान, विवेक गुप्ता 11 वां स्थान व 24से 30 आयु वर्ग में राजेश कुशवाहा का 9 वां स्थान व 10 वां स्थान अनिल सोनी का रहा ।
प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ीयों का स्वागत ढोल ताशे बजाकर व माला पहनाकर किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश एमेच्योर योगा एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय तिवारी, कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ केशव पांडे, सचिव भूपेंद्रकांत, सह सचिव वर्षा शर्मा
के साथ जिला योग एसोसिएशन ग्वालियर के सचिव बरखा नामदेव, सह सचिव सुनील कांत, राजेश कुशवाहा एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ एसपी श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अरुण शर्मा, उपाध्यक्ष केदारनाथ गोयल, योग शिक्षक अभिलाष रावत एवं अन्य गण मन नागरिकों ने खिलाडीयों के बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरी टीम को बधाई दी ।
प्रेषक : मुकेश तिवारी,ग्वालियर
.jpg)
