ad

ऑल इंडिया महात्मा गांधी मेमोरियल हॉकी प्रतियोगिता आज से : सेमीफाइनल मुकाबले में शामिल होंगे खेल मंत्री विश्वास सारंग


 ऑल इंडिया महात्मा गांधी मेमोरियल हॉकी प्रतियोगिता आज से : सेमीफाइनल मुकाबले में शामिल होंगे खेल मंत्री विश्वास सारंग

- डीएचए के साथ नपाध्यक्ष ने किया हॉकी मैदान का निरीक्षण

इटारसी। नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में जिला हॉकी संघ द्वारा अखिल भारतीय महात्मा गांधी स्मृति हॉकी प्रतियोगिता का आगाज रविवार 5 जनवरी से गांधी स्टेडियम के मैदान पर होगा। यह प्रतियोगिता एक सप्ताह तक चलेगी और समापन रविवार 12 जनवरी को होगा। आज वरिष्ठ खिलाडिय़ों और विशेषज्ञों की देखरेख में हॉकी मैदान को तैयार करने का काम पूर्ण किया गया। रविवार को यहां तीन मुकाबले खेले जाएंगे।
डीएचए अध्यक्ष प्रशांत जैन एवं सचिव कन्हैया गुरयानी ने बताया कि पहले दिन इटारसी ए और बी, बालाघाट, टीकमगढ़, निमाड़ और जबलपुर की टीमें खेलेंगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर पालिका परिषद के समस्त पार्षदों के आतिथ्य में होगा। दूसरे मैच में कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य अतिथि रहेंगे। 11 जनवरी को प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबलों में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के खेल एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग शामिल होंगे। आज मैदान को अंतिम रूप दिया गया। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पंकज चौरे ने डीएचए के सदस्यों के साथ मैदान का निरीक्षण करके प्रतियोगिता की तैयारियों संबंधी सभी जानकारी प्राप्त की। गांधी मैदान पर एक सप्ताह तक चलने वाली अखिल भारतीय महात्मा गांधी स्मृति हॉकी प्रतियोगिता में देश की 24 टीमें हिस्सा ले रहीं हंै।  
सभी को मिले दायित्व
प्रतियोगिता संचालन के लिए संचालन समिति, तकनीकि समिति, मैदान समिति, आवास व्यवस्था समिति, स्वागत समिति आदि को दायित्व प्रदान कर दिये हैं और समितियां अपना काम प्रारंभ कर चुकी हैं। प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 71 हजार और द्वितीय पुरस्कार 51 हजार रुपए है। नगर पालिका परिषद और जिला हॉकी संघ ने खेल प्रेमियों से प्रतियोगिता में आने का आग्रह किया है।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post