ad

दो खगोलीय घटना आज : गर्म सूर्य के पास आकर भी होगा ठंडी का अहसास – सारिका


 दो खगोलीय घटना आज : गर्म सूर्य के पास आकर भी होगा ठंडी का अहसास – सारिका

नर्मदापुरम । ठंड के इस मौसम में लगता है कि गर्मी देने वाला सूर्य शायद हमसे दूर हो गया है , लेकिन ऐसा है नहीं । आज (4 जनवरी) तो सूर्य की अंडाकार पथ में परिक्रमा करते हुये पृथ्‍वी इस साल के लिये सूर्य के सबसे नजदीक पहुंच रही है । नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने इस घटना की जानकारी देते हुये बताया कि  पृथ्‍वी सूर्य की परिक्रमा करते हुये साल में एक दिन सूर्य के सबसे पास आती है और एक दिन सबसे दूर । आज (4 जनवरी) शाम 6 बजकर 58 मिनिट पर पृथ्‍वी सूर्य के सबसे पास के बिंदु पर पहुंच रही है  और  यह दूरी घटकर 14 करोड 71 लाख 3 हजार 686  किमी रह जायेगी । इसे पेरिहेलियन बिंदु पर आना कहते हैं । 

सारिका ने बताया कि जुलाई में हम सूर्य के सबसे दूर होंगे इसे अफेलियन कहते हैं । आज अफेलियन की तुलना में हम लगभग 50 लाख किमी  सूर्य से नजदीक रहते हुये भी यहां ठंड का अहसास इसलिये हो रहा है क्‍योंकि हमारे भूभाग पर सूर्य की किरणें इस समय तिर‍छी पड़ रही हैं ।

शाम को इस घटना के साथ शनि ,चंद्रमा और शुक्र को एक लाईन में रहकर चमकते हुये भी देखा जा सकेगा । सेटर्न , क्रिसेंट मून और वीनस के लाईन अप होने की इस घटना को सूर्यास्‍त के बाद से लगभग 2 घंटे तक देखा जा सकेगा । तो पास आये सूरज का मनाईये पर्व शीतलता के साथ इसके साथ ही देखिये खगोलीय पिंडों की कतार शाम के आकाश में ।


देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post