ad

नर्मदापुरम जिले में 76 वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास व उमंग के साथ मनाया गया नर्मदापुरम कलेक्‍टर सुश्री सोनिया मीना ने फहराया तिरंगा, परेड की सलामी ली मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया


नर्मदापुरम जिले में 76 वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास व उमंग के साथ मनाया गया

नर्मदापुरम कलेक्‍टर सुश्री सोनिया मीना ने फहराया तिरंगापरेड की सलामी ली

मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया


नर्मदापुरम/26,जनवरी,2025/  जिले में 76 वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास व उमंग के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में नर्मदापुरम कलेक्‍टर सुश्री सोनिया मीना ने झंडा वंदन कर परेड की सलामी ली तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन किया।

       कलेक्टर सुश्री मीना ने मुख्यमंत्री के संदेश वाचन के पश्चात गुब्बारे हवा में मुक्त विचरण के लिए छोड़े। तत्पश्चात परेड दलो द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट का प्रदर्शन किया गया। कलेकटर सुश्री मीना ने परेड दल नायकों से परिचय प्राप्‍त किया। इसके पश्चात स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं लोक तंत्र सेनानियों के परिजनों का शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।

       मुख्य समारोह में राज्‍यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलियाविधायक नर्मदापुरम डॉ. सीतासरन शर्मासोहागपुर विधायक श्री विजय पाल सिंह,  नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमति नीतू महेन्द्र यादवजनपद अध्यक्ष श्री भूपेंद्र चौकसेभाजपा अध्‍यक्ष श्रीमती प्रीति पवन शुक्‍ला सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं नर्मदापुरम संभाग के कमिश्‍नर श्री के.जी. तिवारी पुलिस महानिरीक्षक श्री मिथलेश कुमार शुक्‍लाडीआईजी श्री प्रशांत खरे,  पुलिस अधिक्षक डॉ गुरकरन सिंह,  सीईओ जिला पंचायत श्री एसएस रावतअपर कलेक्‍टर श्री डी.के. सिंहअतिरिक्त पुलिस अधिक्षक श्री आशुतोष मिश्रासहित गणमान्य नागरिकपत्रकारगण एवं अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डीपीसी श्री राजेश जायसवालश्री डी.एन. व्‍यास और आरती शर्मा ने किया। कार्यक्रम में एकरुपता के साथ 800 स्कूली बच्चों ने शानदार पीटी का प्रदर्शन किया। सेंट पाल स्‍कूल के छात्र –छात्राओं ने मध्‍यप्रदेश गान की प्रस्‍तुति दी।


स्‍कूली बच्‍चों ने सांस्‍कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत अपने नृत्‍य से बिखैरी इंद्रधनुषी छटा

                गणतंत्र दिवस के मुख्‍य समारोह में 06 स्‍कूल के एवं 01 महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों के तहत आकर्षक नृत्‍य की प्रस्‍तुति दी। सभी स्‍कूलों के बच्‍चों के नृत्‍य ने इंद्रधनुषी छटा बिखैरी जिसे देखकर दर्शकगण आंनद से भर गए। शासकीय हाई स्‍कूल भरगदा के बच्‍चों ने वंदे मातरम पर क्‍लासिकल नृत्‍य की प्रस्‍तुति दी। गुरू वंदना के साथ प्रारंभ किए गए नृत्‍य ने ऐसा समा बांधा की सभी ने इस नृत्‍य की सराहना की। शासकीय गृह विज्ञान महाविद्यालय नर्मदापुरम की छात्राओं ने चकदे इण्डिया फिल्‍म के गीत ‘’कुछ करिये कुछ करिये नश नश मेरी खोले’’ गीत पर नृत्‍य प्रस्‍तुति दी। शासकीय सीएम राईज उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय पवारखेडा की छात्राओं ने ‘’बार बार हो अपनी जीत हो उनकी हार हो’’ पर आर्कषक नृत्‍य की प्रस्‍तुति दी। जिसे देखकर सभी ने नृत्‍य की सराहना की। यह नृत्‍य देश के खिलाडियों के मैडल जीतने पर आधारित था। कैम्पियन हायर सेकेण्‍डरी स्‍कूल के छात्र छात्राओं ने ‘’डारा डोर के रे’’ के गीत पर आदिवासी लोक नृत्‍य कर्मा की प्रस्‍तुति दी। शासकीय उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय जुमेराती की छात्राओं ने ‘’श्री गणेश स्‍तूति एवं सुनो गोर से दुनिया वालों एवं लहराते तिरंगा’’ पर रंगारंग नृत्‍य की प्रस्‍तुति दी। शांति निकेतन सीनियर सेकेण्‍डरी स्‍कूल के छात्र-छात्राओं ने ‘’पंजाबी नृत्‍य भांगडा’’ की ऐसी प्रस्‍तुति दी कि चारों ओर तालियों की गूंज सुनाई देने लगी एवं सेमेरिटन्‍स सीनियर सेकेण्‍डरी स्‍कूल के छात्र – छात्राओं ने ‘’महा कुंभ की गाथा पर आधारित हम नया भारत का चेहरे है’’ पर प्रस्‍तुति दी।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

       कलेक्‍टर सुश्री सोनिया मीना ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्‍मानित किया। जनगणना कार्य में उत्‍कृष्‍ट कार्य करने पर आंगनबाडी कार्यकर्ता श्रीमती श्‍यामा बाई बारसकर कोडिप्‍टी कलेक्‍टर श्रीमती बबीता राठौर,  श्री ओम पाण्‍डेवर्षा हरदेनियाआदित्‍य कुशवाह को उत्‍कृष्‍ट कार्य करने पर सम्‍मानित किया गया। पुलिस विभाग से उप पुलिस अधीक्षक श्री कुंवर सिंह मुकातीरक्षित निरीक्षक श्रीमती स्‍नेहा चंदेलनिरीक्षक उमाशंकर यादवसौरभ पाण्‍डेउप निरीक्षक श्री धर्मेन्‍द्र वर्मातहसीलदार श्री देवशंकर धुर्वेश्री गुंजन जैनसुनील कुमार शर्मा सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी को उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये।

परेड में जिला पुलिस बल एवं सांस्‍कृति कार्यक्रम में शा. हाय. स्‍कूल भरगदा को एवं झांकी में कृषि विभाग को प्रथम पुरूस्‍कार

        कलेक्‍टर सुश्री सोनिया मीना ने मुख्‍य समारोह में उत्‍कृष्‍ट परेड का प्रदर्शन करने पर जिला पुलिस बल पुरूष प्‍लाटून को प्रथम,  एसएसएफ 17वीं वाहिनी प्‍लाटून नर्मदापुरम को द्वितीय तथा 13 एमपी बटालियन सीनियर डिवीजन प्‍लाटून नर्मदापुरम को तृतीय पुरूस्‍कार प्रदान किया। सांस्‍कृतिक कार्यक्रम के तहत मनमोहन नृत्‍य प्रस्‍तुत करने पर शासकीय हाई स्‍कूल भरगदा जनजातीय कार्य विभाग को प्रथम,  शासकीय सीएम राईज उ.मा्.वि. पवारखेडा को द्वितीय तथा शांति निकेतन सीनियर सेकेण्‍डरी स्‍कूल एवं सेमेरिटन्‍स सीनियर सेकेण्‍डरी स्‍कूल को संयुक्‍त रूप से तृतीय पुरूस्‍कार प्रदान किया गया। झांकी में कृषि विभाग को प्रथम एवं नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम को द्वितीय तथा केन्‍द्रीय जेल नर्मदापुरम को तृतीय पुरूस्‍कार प्रदान किया गया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post