ad

कृषि उपज मंडी में परिवहन विभाग ने लगाया शिविर, ट्रॉलियों में रेडियम लगाये - वाहन चालन के प्रति जागरुकता और दुर्घटना रोकने ऐसे शिविर सहायक : विधायक डॉ. शर्मा


 

कृषि उपज मंडी में परिवहन विभाग ने लगाया शिविर, ट्रॉलियों में रेडियम लगाये

- वाहन चालन के प्रति जागरुकता और दुर्घटना रोकने ऐसे शिविर सहायक : विधायक डॉ. शर्मा

- ठंड के दिनों में दुर्घटनाओं की संभावना ज्यादा, सतर्कता से चलाएं अपने वाहन : आरटीओ

इटारसी। इन दिनों राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह चल रहा है। इसी के अंतर्गत आज कृषि उपज मंडी परिसर में आज परिवहन विभाग ने एक शिविर लगाकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के पीछे रेडियम लगाये। इस अवसर पर विधायक ने किसानों से अनुरोध किया है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और दुर्घटना रोकने में सहयोग करें। आरटीओ निशा चौहान ने कहा कि ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में अधिक दुर्घटनाएं होती हैं, अत: सावधानी से वाहन चलाना और सतर्कता जरूरी है।

विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने कहा कि खाली ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से सबसे अधिक दुर्घटनाएं होती हैं, और चालक खाली ट्रालियों के साथ ट्रैक्टर अधिक तेजी से भगाते हैं। उन्होंने चालकों से कहा कि वे सुरक्षा का ध्यान रखें और वाहन धीमे चलाएं। विधायक ने कहा कि इस तरह के शिविरों से न सिर्फ जागरुकता बढ़ेगी बल्कि दुर्घटनाओं पर भी रोक लगायी जा सकेगी।

आरटीओ निशा चौहानने कहा कि रेडियम लगाये जाने जरूरी है। खासकर इस सर्दी के मौसम में जब कोहरा होता है, वाहन दिखाई नहीं देते हंै तो दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। अन्य वाहनों में पीछे रेड लाइट होते हैं, लेकिन ट्रैक्टर-ट्रालियों में लाइट नहीं होने से दुर्घटना की संभावनाएं अधिक होती हैं। अत: किसानों को जागरुक करने के लिए ही इस तरह के शिविर लगाकर ट्रॉलियों में रेडियम लगाये जा रहे हैं।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पंकज चौरे, भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष जयकिशोर चौधरी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, पुरानी इटारसी मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो, विधायक प्रतिनिधि देवेन्द्र पटेल, भारतीय किसान संघ से रजत दुबे, श्रीराम दुबे, दीपक उज्जैनिया,  सीताराम पवार, अनमोल सिंह, राजेश इंगले, कुंवर सिंह, राजेन्द्र बर्डे, मुकेश पाराशर, ओपी मालवीय, श्याम शरण तिवारी, भारतीय किसान संघ अध्यक्ष, सुभाष साध, मंत्री किसान संघ सहित अन्य लोग मौजूद थे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post