करुणा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्थान के पदाधिकारियों की बैठक संपन्न
लखनऊ । करुणा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्थान के पदाधिकारियों की इस वर्ष की प्रथम बैठक हुई। करुणा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्थान की अध्यक्ष एवं संस्थापक आर्यावर्ती सरोज "आर्या " ने गोमतीनगर विभूति खंड में अपने निवास स्थान पर यह बैठक रखी। बैठक का आरंभ मां वीणा पाणि के माल्यार्पण पूजन के साथ किया गया।इस बैठक में संस्था के संरक्षक श्री दिनेश अवस्थी जी (वरिष्ठ साहित्यकार), वरिष्ठ साहित्यकार श्री महेंद्र अवस्थी जी, संस्था की अध्यक्ष एवं संस्थापक आर्यावर्ती सरोज "आर्या" उपाध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार श्री राजीव वर्मा "वत्सल" महिला उपाध्यक्ष श्री मती पायल लक्ष्मी सोनी, महामंत्री अलका स्थाना "अमृतमयी" उपस्थित रहीं। साहित्यिक विषयों पर विशेष चर्चा के साथ आगामी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी बैठक के लिए तिथि निर्धारित की गई।
Tags:
साहित्यिक समाचार