ad

डॉ महेश‌ मधुकर 'बाल साहित्य भूषण' सम्मान से विभूषित


 डॉ महेश‌ मधुकर 'बाल साहित्य भूषण' सम्मान से विभूषित

    बरेली।राजस्थान प्रान्त का अग्रणी साहित्यिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक प्रतिष्ठान साहित्य मंडल श्रीनाथ‌द्वारा ने  श्री भगवती प्रसाद  देवपुरा स्मृति समारोह - 2025 के अंतर्गत राष्ट्रीय बाल साहित्यकार सम्मान समारोह का आयोजन किया जिसमें देश भर से चयनित श्रेष्ठ बाल साहित्यकारों को उनकी बालकाव्य - कृतियों और बाल साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय अवदान के लिए विभिन्न सम्मानों से अलंकृत किया ।

   इसी श्रंखला में देश भर से आमंत्रित बाल साहित्यकारों के साथ बरेली के डॉ महेश मधुकर को  उनके बालगीत संग्रह 'भारत की पहचान तिरंगा' के लिए 'बाल साहित्य भूषण' मानद उपाधि से विभूषित किया गया। सम्मान स्वरूप शाॅल,पटका, मोतियों की माला, पगड़ी,श्रीफल,और उपाधि पत्र संस्था द्वारा प्रदान किया गया।

     इस विशेष उपलब्धि पर डॉ महेश मधुकर को कवि गोष्ठी आयोजन समिति, बरेली के अध्यक्ष रणधीर प्रसाद गौड़ 'धीर' एवं सचिव उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट आदि पदाधिकारियों सहित स्थानीय कवियों ने बधाई दी है।

उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट 

 सचिव 

कवि गोष्ठी आयोजन समिति, बरेली

 मोबा.- 9837944187

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post