महिला सभा ने सोंठिया में मकर संक्रांति पर्व मनाया
इटारसी । सनाढ्य ब्राह्मण महिला सभा ने मकर संक्रांति पर्व सभा की सदस्या संगीता दुबे के ग्राम सोंठिया में स्थित आवास पर धूम धाम से मनाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा की संरक्षक कल्पना पाराशर ने की।
सभा अध्यक्ष संगीता शर्मा ने कहा कि सनातन धर्म में मकर संक्रांति पर्व का बड़ा महत्व है। मकर संक्रांति पर्व पर भगवान सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं एवं सूर्य की गति दक्षिण से उत्तर दिशा की और आरंभ होती है जिसे उत्तरायण कहा जाता है। इसी दिवस से बसंत ऋतु का आगमन आरंभ होता है।
कार्यक्रम में सभा की सदस्याओं ने भी संक्रांति पर्व अपने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में सभा की सदस्याओं ने गीत संगीत की भी प्रस्तुति दी ।
कार्यक्रम का संचालन सभा की सचिव नेहा बुधौलिया ने किया एवं आभार संगीता दुबे ने माना।
कार्यक्रम में सरोज शर्मा , मंगला ढ़िमोले,सरिता शर्मा, शोभना शर्मा , ब्रजलता रावत, ज्योति शर्मा, आशा मिश्रा, कु कीर्ति दुबे ,राखी खेमरिया, श्रुति दुबे आदि की उपस्थिति रही।