ad

पर्यावरण संरक्षण के लिए गर्ल्स ग्रीन ग्रुप का गठन किया :


 

 पर्यावरण संरक्षण के लिए गर्ल्स ग्रीन ग्रुप का गठन किया : जैविक खेती और जल संरक्षण अब बहुत जरूरी - सोनी 

इटारसी। लायंस क्लब इटारसी सुदर्शन के बैनर तले शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला सुख सरोवर इटारसी में एक पर्यावरण पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला को स्रोत विद्वान वन विभाग से सेवानिवृत अधिकारी आर आर सोनी ने संबोधित किया। 

शाला की छात्राओं से संवाद करते हुए सोनी ने पर्यावरण के कई पहलुओं को छुआ और उन्हें गर्ल्स ग्रीन ग्रुप से जोड़ा। 

सोनी ने पृथ्वी की बनावट सूर्य से संबंध ओजोन परत सहित धरती पर जीवन को लेकर छोटे-छोटे विषयों को जोड़ते हुए रोचक ढंग से छात्राओं के साथ संवाद किया और उनके बीच एक उद्देश्य के लिए गर्ल्स ग्रीन ग्रुप गठन किया। छात्राओं को कहा कि वे किसी रियूजेबल पॉलिथीन के अंदर जैविक खाद को तैयार करें और उसके बाद अपने अपने घरों में ही औषधीय गुणों के पौधे लगाएं। इसके लिए बीज, मिट्टी और रेत लायंस क्लब इटारसी सुदर्शन कराएगा। छात्राओं को केवल सब्जियों के छिलके और किचन वेस्ट को लाकर के पॉलिथीन में एकत्र करना है और उसके माध्यम से उसके अंदर ही खाद बनाना है। छात्राओं द्वारा ऐसा करने पर पुरस्कृत भी किया जाएगा। उनकी बनी खाद के माध्यम से उन्हें अपने घर में औषधि पौधे लगाने पर बहुत सारी सामान्य बीमारी आदि के लिए डॉक्टर के पास जाने या ऐलोपेथिक दवाओं से छुटकारा मिल जाएगा। पर्यावरणविद सोनी ने कहा कि इस काम के मूल्यांकन के लिए लायंस क्लब इटारसी सुदर्शन के लायन बी बी आर गांधी उनके संपर्क में रहेंगे और आप सब छात्राओं को समय समय पर आवश्यकतानुसार सहयोग एवं मार्गदर्शन भी देते रहेंगे।

इस कार्यशाला के दौरान शाला सुदर्शन अध्यक्ष लायन रवींद्र सोनी, पूर्व अध्यक्ष लायन नीलम गांधी, पूर्व अध्यक्ष एवं शाला विकास समिति सदस्य लायन अशोक मालवीय, लिओ एडवाइजर लायन आदिल फ़ाज़ली, लायन पूनम शर्मा भी उपस्थित रहे। लायन अशोक मालवीय ने शाला की बीस छात्राओं के लिए स्वेटर दिए जाने की घोषणा लायंस क्लब इटारसी सुदर्शन के माध्यम से करने की घोषणा की।

शाला प्राचार्य ने स्त्रोत विद्वान आर आर सोनी एवं लायंस क्लब इटारसी सुदर्शन के प्रति आभार जताया।

 

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post