ad

विशाल जैन पवा भारत माँ काव्य सम्मान एवं भक्ति प्रभा सम्मान 2025 से विभूषित


 विशाल जैन पवा भारत माँ काव्य सम्मान एवं भक्ति प्रभा सम्मान 2025 से विभूषित

गणतंत्र दिवस व वसंत ऋतु पर उत्कृष्ट साहित्यिक सहयोग के लिए मिला बोलती कलम सप्त रत्न, श्रेष्ठ सर्जनकर्ता, देशभक्त एवं साहित्य रत्न सम्मान 2025

विभिन्न लेखन प्रतियोगिताओं में मिला प्रथम और द्वितीय स्थान।

  ललितपुर। एम एस केशरी पब्लिकेशन के द्वारा आयोजित दो दिवसीय काव्य गोष्ठी में साहित्य के प्रति सम्मान में रचनात्मक सहयोग देने पर अहिंसा सेवा संगठन के संस्थापक विशाल जैन पवा को भक्ति प्रभा सम्मान 2025 एवं हिन्दी साहित्य मंच द्वारा आयोजित भारत माँ काव्य समारोह में काव्य पाठ के लिए भारत माँ काव्य सम्मान से सम्मानित किया गया।

कविताओं का संसार कार्यक्रम में काव्य पाठ के लिये साहित्य रत्न सम्मान 2025 प्रदान किया गया। जगदीश साहित्य संस्थान प्रयागराज ने वसंत ऋतु एवं गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट कविता लेखन एवं काव्य पाठ के लिये श्रेष्ठ सर्जनकर्ता सम्मान एवं देश भक्त सम्मान प्रदान किया। वहीं बुंदेलखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय सह प्रवक्ता विशाल जैन पवा ने वागीश्वरी काव्य निर्झरिणी द्वारा आयोजित लेखन प्रतियोगिता के अंतर्गत मुक्त छंद कविता, चित्र आधारित कविता में प्रथम, सोरठा छंद, आभार छंद, सूर्यकान्त छंद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आचार्य अकादमी चुलियाणा, रोहतक (हरियाणा) के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय साप्ताहिक कविता लेखन प्रतियोगिता के अंतर्गत कुम्भ मेला विषय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मोवरिक थॉट कोम्युनिटी द्वारा आयोजित गणतंत्र दिवस पर लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अरलीएन कवियों का आध्यात्म समूह द्वारा आयोजित लेखन प्रतियोगिता में संगम, किरदार, हम भारत के वासी हैं, विषय में विशेष, कोशिश विषय में तृतीय, सुबह की पहली किरण, खास अवसर, मेरी करनी मेरे साथ, खामोशी की आहट, चित्र आधारित विषय में द्वितीय, कभी किसी को मुकम्मल जहाँ नहीं मिलता विषय पर गजल एवं जिम्मेदारियाँ, एक तू एक मैं, तेरे लबों की मुस्कान हूँ मैं विषय पर कविता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर साप्ताह का सितारा खिताब प्रदान किया। वहीं आस्थाओं के पर्व विषय पर कविता लेखन के लिए बोलती कलम सप्त रत्न सम्मान प्रदान किया गया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post