ad

इको क्लब द्वारा विश्व वेटलैंड (आद्रभूमि) दिवस का आयोजन किया गया


 

इको क्लब द्वारा  विश्व वेटलैंड (आद्रभूमि) दिवस  का आयोजन किया गया

इटारसी । आयुक्त, उच्च शिक्षा म. प्र. शासन, भोपाल के निर्देशानुसार एवं इको क्लब द्वारा *"विश्व वेटलैंड दिवस"* का आधार भूमि की भूमिका एवं महत्व के दृष्टिगत रखते हुए अद्रभूमि एवं पर्यावरण संरक्षण के विषय में जागरूक करने हेतु मनाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. आर. एस. मेहरा ने कहा कि विश्व वेटलैंड्स दिवस 2025 की थीम "हमारे साझा भविष्य के लिए आर्द्रभूमियों की रक्षा करना" है। यह विषय सभी लोगों के कल्याण के लिए इन प्राकृतिक आवासों की रक्षा के लिए साहसिक कार्रवाई की आवश्यकता को रेखांकित करता है, ताकि भावी पीढ़ियां आर्द्रभूमियों से लाभ उठा सकें। आई.क्यू.ए.सी. प्रभारी डॉ. हरप्रीत रंधावा ने कहा कि वेटलैंड्स यानी आर्द्रभूमि, मानव कल्याण एवं पर्यावरण के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। इको क्लब प्रभारी एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ. संजय आर्य ने बताया कि आर्द्रभूमि पारिस्थितिकी तंत्र को संतुलित रखने में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये कई जलीय जीव, जंतुओं का आवास होते हैं। इतना ही नहीं ये प्रवासी पक्षियों के रहने के भी अनुकूल होते हैं। इनके लुप्त होने से पारिस्थितिकी तंत्र से जुड़ी चीज़ों को भारी नुकसान हो सकता है। इसलिए इसका संरक्षण बहुत जरूरी है। श्री स्नेहांशु सिंह ने रामसर कन्वेंशन वेटलैंड के साथ ही विभिन्न प्रकार के वेटलैंड के विषय मे विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर प्राध्यापकों द्वारा भी व्यक्तिगत कहानी व अपने अनुभव साझा किये गए। आद्रभूमि संरक्षण पर वीडियो का प्रदर्शन का आयोजन तथा प्राचार्य द्वारा छात्राओं को आद्रभूमि संरक्षण की शपथ दिलवाई गई। कार्यक्रम में डॉ. हरप्रीत रंधावा, श्रीमती मंजरी अवस्थी, डॉ. संजय आर्य, श्री स्नेहांशु सिंह, श्री रविन्द्र चौरसिया, डॉ. शिखा गुप्ता, श्री हेमंत गोहिया, करिश्मा कश्यप, कु. प्रिया कलोसिया, श्रीमती शोभा मीणा तथा छात्राएं उपस्थित थी।

डॉ. आर. एस. मेहरा

प्राचार्य

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post