सकल ब्राह्मण महासमिति नव संवत्सर पर दो दिवसीय कार्यक्रम, 29 को वैष्णवी शर्मा शुभारंभ करेगी : 30 मार्च को एक लाख 2082 दीपक जलाएंगे
ग्वालियर । सकल ब्राह्मण महासमिति ने आज रंग पंचमी के अवसर पर एक दूसरे को बधाई देते निर्णय लिया कि नव संवत्सर 2082 के आगमन पर दो दिवसीय कार्यक्रम 29 मार्च एवं 30 मार्च को सबकी सुख शांति समृद्धि एवं ग्वालियर के विकास की कामना को लेकर देवी आराधना के साथ प्रारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर सनाढ्य, भार्गव, कान्यकुब्ज,आदि गौड़,ऋषीश्वर, ब्रह्म भट्ट ,जिझोतिया, पंजाबी महाराष्ट्रीयन ,बरूआ , सारस्वत ब्राह्मण की बैठक समिति के संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज जी की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई बैठक का संचालन कान्यकुब्ज ब्राह्मण मंडल के अध्यक्ष शशिकांत दीक्षित ने किया।
29 मार्च को सायं काल 4:30 बजे प्रधान कार्यालय ऊंट पुल जिंसी नाले लश्कर पर श्रद्धेय श्री शंकर लाल शर्मा सभागार मे अन्तर्राष्ट्रीय नृत्यांगना वैष्णवी शर्मा के भारतीय नाट्य मंचन के साथ शुभारंभ किया जाएगा। घूघर नृत्य विशेष आकर्षण होगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता सकल ब्राह्मण महासमिति के अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा जी की अध्यक्षता में संपन्न होगा।
30 मार्च को एक लाख 2082 दीपक जलाए जाएंगे। ब्राह्मण समाज के हर घर मे दीपक प्रज्वलित कर देवी जी की अराधना की जाएगी।
इस अवसर पर अशोक शर्मा, नरेश कटारे ,सतीश शर्मा, एडवोकेट जेपी मिश्रा, एडवोकेट दिनेश पाराशर , ब्रजेश पाठक,श्याम बाबू शर्मा , हेमंत एडिशन शर्मा, देवेंद्र कुमार पाठक,भुवनेश्वर सोनू बाजपेई शशीकांत दिक्षित, नरेंद्र राजेंद्र भारद्वाज राजगुरु जी डॉक्टर हरिओम पुरोहित ,भूपेंद्र प्रेमी, ब्रह्म दत्त पांडे शास्त्री, दीपक शर्मा,विजय कुमार शर्मा इंजीनियर , नरेंद्र बांबी, डॉ मुन्नालाल शर्मा,अरविंद शुक्ला, श्रीमती सुधा दीक्षित, वंदना भूपेंद्र प्रेमी, श्रीमती अनिता रिछारिया, श्रीमती कांता शर्मा,श्रीमती अंजू दीक्षित श्रीमती नीतू शर्मा भारती शर्मा मंजू मिश्रा शशि शर्मा, श्रीमती संगीता शर्मा, श्रीमती रश्मि त्रिपाठी, श्रीमती रश्मि शर्मा,श्रीमती शशि व्यास, डॉ सरिता त्रिपाठी, अनेकों उपस्थित थे।
कार्यक्रम को अंतिम रूप देने हेतु 23 मार्च को साइन कल 4:30 बजे प्रधान कार्यालय ऊंट पुल जिंसी नाले लश्कर पर बैठक मे दायित्व सौंपे जाएंगे । आभार प्रकाश नारायण शर्मा ने माना।
प्रेषक: मुकेश तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार
ग्वालियर
.jpg)
