ad

रामनवमी पर भव्य श्रीराम रथयात्रा निकलेगी, बैठक संपन्न


रामनवमी पर भव्य श्रीराम रथयात्रा निकलेगी, बैठक संपन्न

खण्डवा। प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव श्रीराम नवमी को शहर में 1998  से आरंभ की गई रथ यात्रा 25  वर्षों से निरंतर भक्ति पूर्ण भाव और अनुशासित रूप से श्रीराम मंदिर बडाबम चौक से निकाली जा रही है। इस वर्ष भी श्रीराम रथ यात्रा के संबंध में एक बैठक श्रीराम मंदिर में आयोजित की गई। यात्रा के संयोजक डॉ. मुनीश मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष भी जन-जन के आराध्य प्रभु राम के जन्मोत्सव श्रीराम नवमी पर श्रीराम रथ यात्रा आगामी 6 अप्रैल को प्रातः 8 बजे बडाबम स्थित राममंदिर से निकलेगी। डॉ. मुनीश मिश्रा ने बताया कि राम रथ यात्रा राममंदिर बडाबम से आरंभ होकर कुम्हार बेडा. मालीकुंआ, बुधवारा, केवलराम चौक, एमजी रोड घंटाघर चौक से बजरंग चौक स्थित राम मंदिर में यात्रा का समापन होगा। जिसमें बैंड बाजे के साथ ही रथ में श्रीराम का फोटो के साथ ही ट्राली में रामायण मंडल द्वारा जन्मोत्सव के बधाई गीत, राम भजन प्रस्तुत किये जावेगे। रथ यात्रा नगर के सभी महिला मंडल, रामचरित मानस मंडल सहित व्यापारिक संगठनों की उपस्थिति में रथ यात्रा निकाली जावेगी। शैलेष पालीवाल ने बताया कि आयोजित बैठक में लखन मंडलोई, सुनील मिश्रा, चंद्रशेखर मिश्रा, प्रमिला शर्मा, आर.डी. गुप्ता, कड़वा पटेल, शांतनु दीक्षित, सुरेश पालीवाल, संदीप चतुर्वेदी,  अर्श पाठक, प्रतिमा मिश्रा, प्रमथेश भार्गव, ओंकार शुक्ला, गंगा तिवारी, संदेश तिवारी, कुसुम तिवारी, शैलेष तिवारी सहित गणमान्य जन एवं मातृ शक्ति ने रथ यात्रा के संबंध में अपने सुझाव रखें।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post