ad

मुरार चिकित्सा शिविर में 252 मरीजो का हुआ इलाज : किसानों को दिए अश्वगंधा के निशुल्क पौधे


  मुरार चिकित्सा शिविर में 252 मरीजो का हुआ इलाज : किसानों को दिए अश्वगंधा के निशुल्क पौधे

ग्वालियर। आयुष विभाग  द्वारा अश्वगंधा कैमपेन के अंतर्गत  सोमवार को मुरार स्थित बंसीपुरा में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । इस कार्यशाला में अश्वगंधा कैंपेन के माध्यम से औषधीय पौधे अश्वगंधा की कृषि के बारे में किसानों को  जानकारी देकर अश्वगंधा पौधे   के लाभ के बारे में  बताया गया। 

इस अवसर पर चिकित्सा शिविर भी लगाया गया । जिसमें  252 मरीजों का उपचार किया गया। 

 राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड की स्वीकृति से मध्य प्रदेश औषधीय पादप बोर्ड के द्वारा संचालित अश्वगंधा कैंपेन कार्यक्रम का आयोजन बन्सीपुरा ग्वालियर में हुआ ।जिसमें उपस्थित किसानों को अश्वगंधा पौधे की खेती को प्रोत्साहित करने के लिये  कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी डॉ सुमित शर्मा, डॉ विशाल सक्सेना एवं ब्लॉक नोडल अधिकारी डॉ परमानंद आर्य , पुरुषोत्तम बाजपेई , विकास गुप्ता द्वारा अश्वगंधा कैंपेन के बारे में पूरी जानकारी दी और अश्वगंधा पौधे से होने वाले लाभ के बारे में  बताया कि किस प्रकार कम लागत में किसान भाई अश्वगंधा की खेती से अधिक लाभ कमा सकते हैं।

  इस अवसर पर  किसानों को अश्वगंधा पौधों का वितरण भी किया गया । शिविर में डॉ पूजा गुप्ता, डॉ सीमा गोल्या और डॉ श्वेता गुप्ता के द्वारा मरीजो को आयुर्वेद पद्धति से इलाज दिया गया। पैरामेडिकाल स्टाफ में विनय व्यास ,अंकित श्रीवास्तव , श्रीमती रेखाकोल ,श्रीमती कमला राजोरिया, श्रीमती पुष्पा भारती, जसवंत उचारिया, अमित चंदेरिया  आदि मौजूद रहे।

 प्रेषक 

     मुकेश तिवारी 

वरिष्ठ पत्रकार ग्वालियर

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post