चोरों ने रात के अंधेरे में खेत से चुरा ले गए मोटर , पीड़ित ने थाने में दर्ज की शिकायत
सिवनी मालवा । सोमवार की रात ग्राम खरार के खेत में लगी मोटर पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया । जैसे ही खेत मालिक दिन मंगलवार को अपने खेत पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मोटर गायब है जिसके बाद उनके द्वारा थाना सिवनी मालवा में उप निरीक्षक रविन्द्र मिश्रा को शिकायती आवेदन दिया गया जिसमे उल्लेख किया गया कि बलराम रघुवंशी पिता धंसीराम रघुवंशी निवासी ग्राम खरार तहसील सिवनी मालवा जिला नर्मदापुरम का स्थाई निवासी हुँ मेरे स्वामित्व आधिपत्य की कृषि भूमि ग्राम खरार तहसील सिवनी मालवा मे दर्ज है, उक्त भूमि में फसल सिंचाई हेतु 7.5 एच पी की की मोटर लगी हुई थी जिसे सोनवार की रात में किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ली गई है। मैंने ढूंढने की बहुत कोशिश की परन्तु मुझे कही पर भी नही मिली । पुलिस द्वारा तुरंत संज्ञान लेकर चोर को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा।
Tags:
समाचार
.jpg)
