ad

नागरी प्रचारिणी सभा द्वारा विराट कवि सम्मेलन का आयोजन



नागरी प्रचारिणी सभा द्वारा विराट कवि सम्मेलन का आयोजन 

हापुड़। नागरी प्रचारिणी सभा, देवरिया की द्वितीय शनिवारीय कवि गोष्ठी पार्वती देवी गौरा के वाणी वंदना मातु तेरा स्तुति वंदन करती से प्रारम्भ हुई। गोष्ठी की अध्यक्षता आचार्य परमेश्वर जोशी ने की। गीतकार सौदागर सिंह ने ससम्मान करुं अभिनन्दन से आगत अतिथियों का स्वागत किया।

 आज की कवि गोष्ठी में रायबरेली से उपस्थित हुए शिवनाथ सिंह शिव ने होली गीत रंग बरस रहा है होली में, चारों तरफ धूम मची है।रायबरेली के ही इन्द्र बहादुर सिंह भदौरिया इन्देशु ने तुम बिन कसक बसंत मना, जेहिके पति परदेश बसत हैं बीतत दिन दुखदाई, । वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार अशोक गोयल ने कुछ इस अंदाज मैं पढ़ा बसंती ओढ़ कर चुनर बही रसधार होली में।रायबरेली से ही पधारे कविराज शिव कुमार सिंह ने जीवन ये आसान नहीं कितना मरना पड़ता है   कवि सुधीर श्रीवास्तव ने मानिए या न मानिए आपकी मर्जी, पर मंथरा के बिना मर्यादा पुरुषोत्तम राम का नाम सिर्फ खुदगर्जी है सुनाया।गीतकार सीमानयन ने अपने गीत कभी श्रृंगार लिखती हूं कभी मल्हार लिखती हूं। कवि गोष्ठी में पार्वती देवी गौरा, अभय कुमार श्रीवास्तव,लालता प्रसाद चौधरी, विनय पाठक, क्षमा श्रीवास्तव, सुनीता सिंह सरोवर, रमेश सिंह दीपक, गोपाल जी त्रिपाठी, रानी दुर्गावती, कौशल किशोर मणि, प्रार्थना राय, अंजलि अरोड़ा खुशबू, प्रीति पाण्डेय, विकास तिवारी विक्की, सरोज कुमार पाण्डेय, अवधेश निगम राजू, इन्द्र कुमार दीक्षित, दयाशंकर कुशवाहा योगेन्द्र तिवारी योगी ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की।

 इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में साहित्य के पठन-पाठन पर अपनी बात  डा. शकुन्तला दीक्षित ,इन्द्र कुमार दीक्षित व हिन्दुस्तान के संवाददाता शशिकांत मिश्र ने कहा हम  बोले देवरिया कार्यक्रम में विभिन्न वर्गो की समस्याओं को सुनते हैं, उसी के तहत साहित्यकारों की समस्याओं को हम जानना चाहते हैं। सभा के मंत्री डॉ अनिल कुमार त्रिपाठी ने सभा की गतिविधियों से लोगों को अवगत कराया काव्य गोष्ठी का भावपूर्ण संचालन चर्चित गीतकार सौदागर सिंह ने किया। अंत में सभाध्यक्ष आचार्य परमेश्वर जोशी ने अतिथियों और श्रोताओं के प्रति आभार प्रकट किया।इस अवसर पर श्रीमती दुर्गा पाण्डेय, सतीश पति त्रिपाठी, राधेश्याम शुक्ल, बृजेश पाण्डेय प्रबन्धक, बृजेश पाण्डेय अधिवक्ता, रवीन्द्र नाथ तिवारी, जगदीश उपाध्यक्ष, रामनिवास पाण्डेय, अनिल कुमार त्रिपाठी, रजनीश गोरे, श्वेतांक करण त्रिपाठी, बृजेन्द्र मिश्र आदि गणमान्य उपस्थित रहे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post