अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आर्यावर्ती सरोज "आर्या" हुईं सम्मानित
लखनऊ । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से महिला सम्मेलन एवं महिला सम्मान का कार्यक्रम रखा गया। साहित्यकार और कवयित्री आर्यावर्ती सरोज आर्या को लेखन में विशेष योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम पारस होटल लखनऊ में रखा गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री मा.श्री संजय राय, लखनऊ के यशस्वी जिला अध्यक्ष श्री विनय प्रताप सिंह ,एम.एल. सी.मा.रामचंद्र प्रधान व महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती अंजू रस्तोगी व महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष डॉली सिंह कैलाश जी के साथ सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
इस समारोह में आर्यावर्ती सरोज आर्या को लेखन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में भूमिका निभाने और विशेष योगदान के लिए कई महिलाओं को सम्मानित किया गया।