दिल्ली विश्व मैत्री मंच की काव्य चौपाल सम्पन
नोएडा। अंतरराष्ट्रीय विश्व मैत्री मंच की दिल्ली इकाई द्वारा नोएडा स्थित डॉ संजीव कुमार के आवास पर काव्य चौपाल आयोजित किया।
इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रायपुर से पधारे वरिष्ठ साहित्यकार, व्यंग्यकार और अपने कृतित्व से एक अलग पहचान बनाने वाले आदरणीय गिरीश पंकज जी थे जिन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में वहां उपस्थित सारी महिला कवयित्रियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्हें इस बात की निश्चिंतता है कि वे अपनी संस्कृति को लेकर सजग हैं और साहित्य के उत्थान के लिए प्रयत्नशील हैं। उन्हें भरोसा है कि वे संस्कृति को विलुप्त नहीं होने देंगी।
इंडिया नेटबुक्स प्रकाशन के डॉ संजीव कुमार ने जो एक प्रतिष्ठित लेखक और प्रकाशक हैं, बेहतरीन ग़ज़ल पढ़कर माहौल ख़ुशनुमा कर दिया।
भोपाल से पधारीं,कार्यक्रम की मुख्य अतिथि और विश्व मैत्री मंच की संस्थापक अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव जी की ग़ज़ल ने समां बांध दिया।अपने वक्तव्य में उन्होंने संस्था की छहों शाखाओं की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
कार्यक्रम की शुरुआत कामिनी मिश्रा जी की सुमधुर सरस्वती वन्दना के साथ हुई।कवयित्रियों में डॉ भावना शुक्ल,संतोष बंसल, पुष्पा सिन्हा, डाॅ रानी श्रीवास्तव, डॉ शुभ्रा, वनिता शर्मा,कविता विकास, डॉ बबिता किरण,स्मिता श्रीवास्तव,प्रीता पवार, डाॅ उपासना दीक्षित,अर्चना पंड्या एवं वन्दना रानी दयाल ने शिरकत की और विभिन्न विषयों पर कविता पाठ कर आयोजन को सफल बनाया।आखिर में होली गीतों ने रंग बिखेर कर माहौल होलियाना कर दिया।ढोलक की थाप पर होली गीत खूब जमे। डॉ संजीव कुमार दंपती की मेहमाननवाज़ी ने सबका दिल जीत लिया।
सरस संचालन कर डॉ रानी श्रीवास्तव जी ने माहौल को जीवंत बनाए रखा।
डॉ संजीव कुमार की अर्धांगिनी मनोरमा जी ने धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया।
सौजन्य से- वन्दना रानी दयाल
.jpg)
