ad

कायस्थ समाज ने भाई दूज पर एकत्र होकर भगवान श्री चित्रगुप्त पूजन कर होली मिलन समारोह मनाया


कायस्थ समाज ने भाई दूज पर एकत्र  होकर भगवान  श्री चित्रगुप्त पूजन कर होली मिलन समारोह मनाया

सिवनीमालवा ।  कायस्थ परिवार समिति द्वारा होली त्यौहार अंतर्गत आने वाले भाई दूज पर्व सिवनीमालवा कायस्थ परिवार युवा प्रकोष्ट नगर अध्यक्ष पंकज वर्मा के निवास पर सभी सामाजिक सदस्यों द्वारा एकत्र होकर सामूहिक रूप से मनाया गया। कायस्थ परिवार के सभी सदस्यों द्वारा अपने इष्ट देव भगवान श्री चित्रगुप्त जी की पूजा-अर्चना पूरे विधि-विधान से मंत्रोच्चारण,हवन सहित पंडित रामशंकर दुबे द्वारा  कराई गयी, तत्पश्चात सभी सदस्यों द्वारा भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा आरती कर प्रसाद वितरण किया गया ।इस अवसर पर युवाओं को  संगठन का महत्व बताया व धर्म एवम समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व को निभाने का आह्वान किया,उच्च शिक्षा प्राप्त कर एक आदर्श नागरिक बनकर मातृभूमि के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने के लिये भी प्रेरित किया गया।  होली एवं भाईदूज के इस पर्व पर सभी सामाजिक बन्धुओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर  बधाई, शुभकामनाएं दीं, सामाजिक महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन कर गीत गाये साथ ही होली मिलन समारोह मनाया गया, स्वल्पाहार किया गया।  इस अवसर पर नगर कार्यकारिणी सदस्य एवम पदाधिकारी गण श्री नीलेश श्रीवास्तव,जिला उपाध्यक्ष दीपक गौड़,  नगर अध्यक्ष पंकज वर्मा, नगर उपाध्यक्ष उमेश गौड़, रवि खरे,यश श्रीवास्तव, शुभ गौड़ एवम महिला कार्यकारिणी की सभी महिलाएं, बच्चे उपस्थित रहे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post