एल.पी.जी.आई. साहित्या एसोसिएशन (रजि.) ने किया अपने 150वें अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन
जकार्ता । मेदान इंडोनेशिया में भारत के प्रधान कौंसल रवि शंकर गोयल मुख्य अतिथि, गजानन माली एवं प्रेम विज गेस्ट ऑफ ऑनर और डॉ. विनोद शर्मा विशिष्ट अतिथि रहे, एल.पी.जी.आई.एस.ए. के संस्थापक आशीष शर्मा और योगिता शर्मा ने सभी को बधाई दी*
एल.पी.जी.आई. साहित्या एसोसिएशन (रजि.) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह एल.पी.जी.आई.एस.ए. का शतकीय 150 वां जी.जी.एम. (ग्लोबल गैदरिंग मीट) था । इस अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में दुनिया भर से जाने माने कवियों ने शिरकत की।
एल.पी.जी.आई. साहित्या एसोसिएशन (रजि.) के संस्थापक और ग्लोबल चेयरमैन आशीष शर्मा और संस्थापिका और ग्लोबल प्रेसिडेंट योगिता शर्मा ने सभी का स्वागत किया और शुभकामनाएँ दीं। मेदान इंडोनेशिया में भारत के प्रधान कौंसल रवि शंकर गोयल मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने आशीष और योगिता के साहित्य के प्रति प्रेम और योगदान की प्रशंसा की और सभी कवियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने सभी कवियों की सराहना की और एल.पी.जी.आई.एस.ए को दुनिया भर के कवियों को एक सूत्र में बांधने के लिए सराहा।
टेन न्यूज़ नेटवर्क भारत के संस्थापक गजानन माली एवं वरिष्ठ एवं प्रसिद्ध कवि प्रेम विज गेस्ट ऑफ ऑनर रहे। उन्होंने संस्था को 150 वें एपिसोड की मुबारकबाद दी और सभी कवियों का प्रोत्साहन किया। जाने माने कवि डॉ. विनोद शर्मा ने शुभकामना संदेश भेजा। कार्यक्रम का सफल संचालन इंडोनेशिया से कवयित्री मीनाक्षी गुप्ता ने बड़े शानदार अंदाज़ में किया। मीनाक्षी संस्था की ग्लोबल वाईस प्रेसिडेंट जी.जी.एम मॉनीटरिंग हैं। विशेष वक्तव्य रीजनल प्रेसिडेंट ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड रीजन सुमन जैन ने और धन्यवाद प्रस्ताव ग्लोबल वाईस प्रेसिडेंट फ़ाइनेंस सुरेश चौधरी द्वारा प्रस्तुत किया गया। ग्लोबल वी.पी. एडवाइज़री मीनू संयोग एवं ग्लोबल वी.पी. मीडिया सपोर्ट वैशाली रस्तोगी भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं।
दुनिया भर से जाने-माने कवि इस सम्मेलन में शामिल हुए। इस गोष्ठी में रवि शंकर गोयल (मुख्य अतिथि-इंडोनेशिया), गजानन माली, प्रेम विज, डॉ. लखबीर सिंह 'निर्दोष', मंजू महिमा, डॉ.श्रीलता, सरोज व्यास, शेखर कुमार झा, सारनया शर्मा (भारत),
आशीष शर्मा,योगिता शर्मा, मीनू संयोग, मीनाक्षी गांधी गुप्ता, वैशाली रस्तौगी, सुरेश चौधरी, लीना शारदा (इंडोनेशिया),
अनिल कुलश्रेष्ठ, डॉ.स्मिता सिंह (सिंगापुर), सुमन जैन,अंजना मजूमदार, उर्मिला मिश्रा (ऑस्ट्रेलिया), डॉ. कृष्ण कन्हैया, सुषमा सुदेरा (यू.के.) और कमलेश रवीशंकर रावल ( यू.ए.ई.) ने अपने विचार रखे, शुभ कामनाएँ दीं और अपनी बेहतरीन रचनाओं से काव्य-व्योम को सजा दिया। कार्यक्रम के लिए पोस्टर और विडियो ऑस्ट्रेलिया से अभिलक्ष शर्मा, वेदिका गुप्ता और काव्या गुप्ता ने तैयार किए। सर्टिफिकेट, ग्लोबल सर्टिफिकेट कोऔर्डीनेटर सुनीता महेंद्रू द्वारा तैयार किए गए।