जेसीआई मेट्रो ने सीए चेतन तारवानी का रायपुर चेंबर वाइस प्रेसिडेंट विभूषित होने पर किया सम्मान
खंडवा। जेसीआई मेट्रो की ओर से एक गरिमामय समारोह में सीए चेतन तारवानी को रायपुर प्रदेश स्तरीय वाइस प्रेसिडेंट बनाए जाने पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके उल्लेखनीय योगदान और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए प्रदान किया गया। इस विशेष अवसर पर जेसीआई मेट्रो के अध्यक्ष सोनू पंजवानी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में पूर्व अध्यक्ष मानी शंकर सोनी, विक्रम शर्मा और आनंद मलानी ने भी सीए चेतन तारवानी को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मंडल उपाध्यक्ष आशीष कुटानी और रंजीत अरोरा सहित कई अन्य जेसीआई सदस्य भी समारोह में उपस्थित रहे और सीए चेतन तारवानी को बधाई दी। इस मौके पर सीए चेतन तारवानी ने कहा कि यह सम्मान मेरे लिए गर्व की बात है और मैं चेंबर की नीतियों को और आगे बढ़ाने के लिए समर्पित रहूंगा।
Tags:
समाचार
.jpg)
