ad

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कमल यूथ क्लब का दो दिवसीय विशाल भंडारा प्रारंभ


गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कमल यूथ क्लब का दो दिवसीय विशाल भंडारा प्रारंभ

विगत 35 वर्षों से हो रहा श्री दादा जी के भक्तों के लिए सब्जी, पुरी एवं अचार का वितरण

खंडवा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री दादाजी की नगरी में देश विदेश से लाखों श्रद्धालु आकर दादाजी धाम में निशान अर्पित कर मंदिर की   परिक्रमा के साथ ही पूजन अर्चन कर मथा टेक अपने आपको धन्य महसूस करते हैं। खंडवा नगरी पधारनें वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए अध्यक्ष विनोद देशराज वर्मा  के नेतृत्व में कमल युथ क्लब का दो दिवसीय विशाल भंडारा भवानी माता मंदिर के समीप खोखली माता मंदिर प्रागण में बुधवार को दोपहर 12 बजें श्री दादाजी मंदिर में भोग पश्चात सर्व प्रथम कन्याओं को भंडारा प्रसादी का आरम्भ हुआ। जो देर रात्रि तक जारी रहा। यह जानकारी देते हुए कमल यूथ क्लब के श्याम हेमवानी एवं प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि इस वर्ष कमल यूथ क्लब के सदस्यों द्वारा दादाजी भक्तों के लिए दो दिवसीय भंडारे के दौरान लगभग 80 क्विंटल आटें की गरमा गरम पूरी एवं सब्जी के साथ आम एवं मिर्ची के स्वादिष्ट अचार की व्यवस्था की गयी है। क्लब के संरक्षक माणकलाल अग्रवाल, सतनामसिंह होरा ने कहा कि दादाजी के भक्तों के लिए विगत 35 वर्षों से कमल यूथ क्लब नि:शुल्क भंडारे की व्यवस्था करता आ रहा है। क्लब के विनोद देशराज वर्मा, श्याम हेमवानी, माणकलाल अग्रवाल, शरद बंसल, ताराचंद जेठवानी, मनोज जेठवानी, मयूर जेठवानी, सुरेश पंजाबी किशोर लालवानी, अनु लालवानी, विजय खत्री, गणेश खूटवड, निर्मल मंगवानी, द्वारकादास मोहनानी आदि सहित अनेक सदस्य दादाजी भक्तों की सेवा में जुटे हुए हैं ।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post