ad

डॉ उत्तम ओझा डॉ शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ के कार्य परिषद के सदस्य नामित


 डॉ उत्तम ओझा डॉ शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ के कार्य परिषद के सदस्य नामित

वाराणसी । दिव्यांग बंधु डॉ उत्तम ओझा को 3 वर्षों के लिए डॉ शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के कार्य परिषद का सदस्य नामित किया गया है, इस आशय का निर्देश 8 जुलाई को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी किया गया, उनकी नियुक्ति 3 साल के लिए प्रभावी होगी। यह विश्वविद्यालय दिव्यांगजनों के सर्वांगीण विकास, शिक्षा एवं पुनर्वास के लिए कार्य करता है और देश का प्रथम दिव्यांगों के लिए स्थापित विश्वविद्यालय है।

विश्वविद्यालय की कार्य योजना तथा विश्वविद्यालय के सुचारू रूप से संचालन में इनका पूर्ण सहयोग रहेगा 

इसके पूर्व डॉ ओझा केंद्रीय सलाहकार बोर्ड भारत सरकार के सदस्य व पूर्वी उत्तर प्रदेश स्पेशल ओलंपिक भारत के अध्यक्ष एवं भारतीय पुनर्वास परिषद उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के भी अध्यक्ष रह चुके हैं।

वर्तमान में वे भारतीय जनता पार्टी दिव्यांग प्रकोष्ठ के उत्तर प्रदेश के प्रदेश संयोजक एवं राज्य सलाहकार बोर्ड उत्तर प्रदेश शासन के भी सदस्य हैं।

इनकी नियुक्ति पर भारतीय जनता पार्टी दिव्यांग प्रकोष्ठ एवं दिव्यांगजनों में हर्ष व्याप्त है। दिव्याँग सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले डॉ उत्तम ओझा ने कहा कि जो भी जिम्मेदारी उन्हें मिली है इसके लिए वह सरकार एवं संगठन के  नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हैं तथा उसे ईमानदारी से पूर्ण करने का प्रयास करेंगे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post