"अहं भक्तपराधीनो" भगवान अपने भक्तों के आधीन है - आचार्य अविनाश जी
इटारसी । तवानगर में चल रही भागवत कथा के तृतीय दिवस में भागवत कथा का वाचन करते हुए व्यासपीठ से आचार्य अविनाश तिवारी ने बताया कि भगवान अपने भक्तों के आधीन है भगवान अपने भक्तों के भाव से प्रसन्न होकर अपने भक्तों को दर्शन देते है कथा के मध्य में आचार्य जी ने बताया कि अपनी तपस्या और प्रेम से पांच वर्ष के बालक ध्रुव ने परमात्मा को प्राप्त कर लिया था तो अगर हम प्रेम से भाव से परमात्मा को पुकारे तो वो हमें भी प्राप्त हो जाएंगे ।
कथा में यजमान परिवार सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु कथा का श्रवण कर के पुण्य लाभ अर्जित कर रहे है।।
Tags:
समाचार
.jpg)
