माहेश्वरी महिला मंडल ने पौधारोपण किया
सिवनी मालवा । माहेश्वरी महिला मंडल सिवनी मालवा ने पौधारोपण करके पर्यावरण को स्वच्छ सुरक्षित रखने का संकल्प लिया जिससे हमारी धरती हरी भरी बनी रहेगी माहेश्वरी महिला मंडल के अध्यक्ष नीरू ने बताया पौधे लगाना भविष्य के लिए एक उपहार है जो हमें ऑक्सीजन देता है और जीवन को हरा भरा बनाता है हर पौधा एक नई जिंदगी की शुरुआत है जो हमें प्रकृति के करीब लाता है पौधे लगाने से हम न केवल पर्यावरण को बचाते हैं बल्कि अपने जीवन को भी समृद्ध बनाते हैं माहेश्वरी महिला मंडल जिला संचारिका सुनीता सारडा ने कहा पेड़ हमें फल एवं फूल देते हैं धरती को ठंडा रखते हैं माहेश्वरी महिला मंडल की कोषाध्यक्ष ने कहा पेड़ मिट्टी को सुरक्षित रखते हैं बर्षा में मदद करते हैं लकड़ी देते हैं हमारी धरती को हरा भरा और खुशहाल बनाते हैं पेड़ पौधे हमारे जीवन के सच्चे साथी हैं जो हमें छाया देते हैं और जीवन को सुंदर बनाते हैं इस अवसर पर माहेश्वरी महिला मंडल उपस्थित था।
.jpg)
