ad

निराश्रित मवेशियों को रखने अफसरों ने देखे अस्थायी गौशाला के लिए स्थान


 निराश्रित मवेशियों को रखने अफसरों ने देखे अस्थायी गौशाला के लिए स्थान

इटारसी। सड़कों पर विचरण करने वाले निराश्रित मवेशियों को रखने के लिए प्रशासन ने आज शहर के कुछ क्षेत्रों में जगह चिन्हांकित किये हैं, कल तक यहां व्यवस्थाएं कर दी जाएंगी। वर्तमान में ओवरब्रिज के नीचे बंगलिया साइड इनको रखा जा रहा है। आज भी नगर पालिका के हाका दल ने दो दर्जन से अधिक पशुओं को सड़कों से हटाया है।
आज अनुविभागीय अधिकारी राजस्व टी प्रतीक राव, तहसीलदार शक्ति सिंह तोमर और मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती रितु मेहरा ने खेड़ा सहित अन्य क्षेत्रों में अस्थायी गौशाला के स्थान देखे। इस दौरान बंद पड़े वेयर हाउस, गोदाम आदि का निरीक्षण किया जहां कुछ व्यवस्थाएं करके इन गौवंशों का रखा जा सकता है।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती रितु मेहरा ने कहा कि पिछले वर्ष भी नगर पालिका ने अन्य विभागों के सहयोग से निराश्रित मवेशियों को सड़कों से हटाकर अन्य स्थानों पर भेजा था। इस वर्ष भी इनके लिए उपयुक्त स्थान की तलाश की जा रही है। एसडीओ राजस्व टी प्रतीक राव ने बताया कि नगर पालिका, राजस्व, पशु चिकित्सा विभाग मिलकर निराश्रित मवेशियों को उपयुक्त स्थान पर रखकर उनके खाने-पीने और उपचार आदि की व्यवस्था करेंगे।
इनका कहना है...
मवेशी मालिकों से मिलकर उनको अपने मवेशी घर पर ही रखने के लिए बात कर रहे हैं, साथ ही जुर्माने की प्रक्रिया भी की जा रही है। पुलिस की मदद से प्रतिबंधित कार्रवाई भी की जाएगी।
टी प्रतीक राव, एसडीओ राजस्व
हम निराश्रित मवेशियों को रखने के लिए स्थान चिह्नित कर रहे हैं। यहां उनको खानेपीने के साथ ही वेटनरी के सहयोग से चिकित्सा उपलब्ध करायेंगे। पशु मालिकों पर जुर्माने की कार्रवाई भी की जा रही है।
श्रीमती रितु मेहरा, सीएमओ
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post