नर्मदा पुरम से मां नर्मदा का जल लेकर कावड़िये पहुंचे काले महादेव मंदिर
इटारसी। श्रावण मास के पवित्र अवसर पर श्री काले महादेव मंदिर प्रज्ञा श्याम सुंदर आश्रम साई नगर कॉलोनी न्यू यार्ड के भक्त जन पंडित नीलेश मिश्रा पुजारी के नेतृत्व में नर्मदा पुरम गए एवं मां नर्मदा का जल लेकर कावड़ यात्रा के रूप में करीब 22 किलोमीटर चलकर काले महादेव मंदिर पहुंचे एवं भगवान का अभिषेक किया। पंडित नीलेश मिश्रा, महेश चौरसिया, बहादुर सिंह राजपूत, रविंद्र पाटील, प्रीतम सिंह चौहान, संत सिंह भैसारे, पिंटू ठाकुर, सचिन सराठे ,छोटू प्रजापति, संस्कार बोरासिया, पिंकी बघेल एवं सौरभ राय कावड़ यात्रा में शामिल थे। कावड़ यात्रा का साई नगर कालोनी पहुंचने पर स्थानीय निवासियों ने जोरदार स्वागत किया एवं पुष्प वर्षा कर सम्मान किया।
Tags:
समाचार
.jpg)
