करुणाधाम में वंदे राष्ट्र मातरम प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न
ऋतु फल के भोग के साथ महाआरती हुई
राष्ट्र की समृद्धि की कामना के साथ हुई पूर्णाहुति
भोपाल : करुणाधाम आश्रम में 3 दिन से चल रहे वंदे राष्ट्र मातरम प्रतिष्ठा महोत्सव में यज्ञ के दौरान आज पूर्णाहुति देकर राष्ट्रीय समृद्धि की कामना की गई। प्रातःकाल से आहुतियो के क्रम में राष्ट्र के पुरूषार्थ और सशक्त व्यवस्थाओं के निष्पादन के यजुर्वेदीय मन्त्रों तथा वेदांग, स्मृतियों, पुराणों के राष्ट्र चिन्तन को समृद्ध करने वाली आहुतियो अर्पित की गई। शाम को मां महालक्ष्मी की भव्य महा आरती की गई और ऋतु फल का भोग लगाया गया।
पीठाधीश्वर श्री सुदेश जी शांडिल्य महाराज द्वारा श्रावण मास की प्रतिपदा तिथि को निमित्र मान कर भगवान शिव के 166 मन्त्रों के विशिष्ट आहुतियां दी गई। तीन से 9 वर्ष की कन्याओं को प्रसाद, वस्त्र, दक्षिणा देकर उनकी आरती की गई। महोत्सव में महिलाओं ने सौभाग्य वस्तु परस्पर प्रदान करते हुए वाद्य यंत्रों के साथ नृत्य किया। त्रि दिवसीय इस अनुष्ठान में लगभग 10 हजार आहुतियां प्रदान कर राष्ट्र के पराक्रम और समृद्धि की कामना की गई।