'होरी रे बरजोरी रे' पुस्तक का लोकार्पण हुआ
छतरपुर । 'होरी रे बरजोरी रे' पुस्तक का लोकार्पण गायत्री मंदिर, छतरपुर, म.प्र. में होने वाली सरस साहित्य साधना सृजन काव्यगोष्ठी में किया गया।
यह साझा काव्य संग्रह - *'होरी रे बरजोरी रे'* श्रीमती शोभा शर्मा (उपन्यासकार, कथाकार, कवियत्री, संपादक, समीक्षक, आकाशवाणी कलाकार) के संपादन में प्रकाशित हुआ है।
इसमें छतरपुर एवं अन्य स्थानों के वरिष्ठ 44 श्रेष्ठ कविवृंद एवं विदुषी कवित्रियों की होली विषय पर कविताएं, छंद , दोहे , चौकड़ियां, पद, गीत, सोरठे, कवित्त, कुंडलियां, होरी, फागें, कह मुकरी, पूर्णिका, रसिया, मुक्तक, नई वाली तुकांत/ अतुकांत भावपूर्ण कविताएं एक ही संग्रह में शामिल हैं। ऐसी आशा है कि यह काव्यसंग्रह शोधार्थियों के लिए अति महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।
जल्द ही यह अमेजॉन की साईट पर भी उपलब्ध रहेगी एवं संपादक से संपर्क करने पर भी प्राप्त की जा सकती है।