ad

ग्राम पालनपुर में पहुंचे विधायक डॉ. सीतासरण शर्मा, ग्रामीणों से की आत्मीय भेंट


 ग्राम पालनपुर में पहुंचे विधायक डॉ. सीतासरण शर्मा, ग्रामीणों से की आत्मीय भेंट

पालनपुर, नर्मदापुरम | ग्राम पालनपुर में आज एक विशेष अवसर पर नर्मदापुरम विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरण शर्मा जी ने पहुँचकर ग्रामीणजनों से आत्मीय भेंट की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं, सुझाव और आवश्यकताओं को ध्यानपूर्वक सुना और समाधान का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री भूपेंद्र चौकसे, वरिष्ठ समाजसेवी श्री परसराम पटेल, जनपद सदस्य श्री कमल सिंह यादव, ग्राम सरपंच श्री राजेंद्र मीना, उपसरपंच श्री अखिलेश वर्मा एवं पूर्व सरपंच श्री कन्हैया लाल वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

डॉ. शर्मा ने कहा कि “जनसेवा और जनसंवाद ही हमारी प्राथमिकता है। ग्राम स्तर पर संवाद से ही विकास की दिशा तय होती है और हम सदैव इस मार्ग पर प्रतिबद्ध हैं।”

ग्रामवासियों ने भी खुले दिल से अपने विचार रखे और विधायक जी के प्रति आभार प्रकट किया। इस आत्मीय मुलाकात से ग्रामवासियों में विश्वास एवं उत्साह का नया संचार हुआ।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post