ad

संयुक्त संचालक ने मुस्कान संस्था एवं जीवोदय जाकर बच्चों से की मुलाकात


संयुक्त संचालक ने मुस्कान संस्था एवं जीवोदय जाकर बच्चों से की मुलाकात

इटारसी। महिला एवं बाल विकास, नर्मदापुरम की संयुक्त संचालक श्रीमती तृप्ति त्रिपाठी द्वारा आज इटारसी नगर की मुस्कान संस्था एवं जीवोदय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्था में निवासरत बालिकाओं से संवाद कर उनकी शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और दैनिक दिनचर्या की जानकारी ली।

इस अवसर पर परियोजना अधिकारी श्रीमती दीप्ति शुक्ला भी उपस्थित रहीं। निरीक्षण के दौरान संस्था अधीक्षक श्रीमती रितु राजपूत ने संस्थागत व्यवस्थाओं की जानकारी दी। संयुक्त संचालक श्रीमती त्रिपाठी ने संस्था की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए विभागीय दिशा-निर्देशों का सतत पालन करने के निर्देश दिए।

मुस्कान संस्था के संचालक श्री मनीष सिंह ठाकुर ने बताया कि संस्था द्वारा बालिकाओं के निवास, पुनर्वास, शिक्षा तथा 18 वर्ष से कम आयु की बेटियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने हेतु कार्य किया जा रहा है। साथ ही शक्ति सदन के माध्यम से महिलाओं को विधिक सहायता, काउंसलिंग एवं स्वावलंबन हेतु रोजगार के अवसर भी प्रदान किए जा रहे हैं।

इसके उपरांत संयुक्त संचालक श्रीमती तृप्ति त्रिपाठी ने जीवोदय का भी भ्रमण किया और वहां उपस्थित बच्चों से भेंट कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधीक्षकों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं सुझाव भी प्रदान किए।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post