गौसेवकों ने गंभीर घायल को अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया
सिवनी मालवा । तहसील मुख्यालय से महज 3किलोमीटर दूर ग्राम भरलाय के पास हरदा होशंगाबाद मुख्य मार्ग पर एक युवक के गंभीर घायल होने के सूचना ग्रामीणों के द्वारा दी गई , जिसे गौसेवा संकल्प सेना के व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर की गई लेकिन बहुत समय बीतने के बाद भी जब एबुलेंस नहीं पहुंची और कोई भी ऑटो चालक रुकने को तैयार नहीं हुआ तब गौसेवक आकाश यादव , अनिल और करण ऑटो लेकर पहुंचे और हरदा निवासी घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे और उपचार कराने के साथ साथ परिजनों को सूचना दी, वही परिजनों के आने के बाद ही वापस लौटे ज्ञात हो कि सरकार के द्वारा घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाने पर कोई पुरस्कार देने की भी योजना लागू की गई है जिसके बारे मैं अधिवक्ता सुनील यादव ने बीएमओ शेखर रघुवशी से चर्चा की और घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले युवकों को दिलाने की बात कही गौसेवा संकल्प सेना के अध्यक्ष और सचिव कन्हैया बाथव ने बताया कि अक्सर समाज मैं जो बिना स्वार्थ के सेवा करते है न तो उन्हें कभी सम्मान मिलता न ही पुरुस्कार सरकार पुरस्कार ना दे तो कम से कम ऐसे युवाओ का सम्मान करना चाहिए।
.jpg)
