कचरा वाहनों की दो स्थानों पर होगी मॉनीटरिंग, रुट भी चेक होंगे
इटारसी। नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने जिलवानी में मौजूद ट्रेंचिंग ग्राउंड का निरीक्षण सुबह किया। इस दौरान यहां उन्हें 5 से 6 कचरा वाहन आधे से ज्यादा खाली कचरा लेकर मिले। उन्होंने उसने पूछताछ की कि कचरा इतना खाली क्यों है, वे संतोषजनक जबाव नहीं दे पाए।
नपाध्यक्ष ने इस पर ट्रेंचिंग ग्राउंड से ही कचरा वाहन शाखा प्रभारी सुरेंद्र रावत को फोन किया और सारी चीजें बताई। कहा कि आप किस तरह से नजर रख रहे हैं। शहर में कई स्थानों पर कचरा पडा है, घरों से कचरा समय पर उठ नहीं रहा। ये लोग आधी गाडी कचरा लेकर यहां उसे फेकने आ गए। समय के साथ डीजल की बर्बादी अलग हो रही है और सफाई व्यवस्था भी चौपट है। पूरा तमाशा बनाकर रखा है।
नपाध्यक्ष चौरे ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सभी कचरा गाडियों की निगरानी करें, कब कौन किस वार्ड में जा रही है और कितने राउंड लगा रही है।
दो स्थानों पर दो लोग करेंगे मॉनीटरिंग:
नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने बताया कि निरीक्षण के बाद तय किया है कि दो स्थानों पर दो लोग कचरा वाहनों की निगरानी करेंगे। एक कर्मचारी सीपीई गेट पास बैठकर सभी कचरा गाडियों पर नजर रखेगा और फोटो निकालकर भेजेगा कि यह कितनी भरी और खाली हैं और टाइम भी नोट किया जाएगा। इसके अलावा जिलवानी ट्रेचिंग ग्राउंड में भी एक कर्मचारी नजर रखेगा और पूरी एंट्री करेगा।
.jpg)
