ad

रक्षा वाली राखी, थीम पर बचपन और एएचपीएस स्कूल में मना रक्षाबंधन


 रक्षा वाली राखी, थीम पर बचपन और एएचपीएस स्कूल में मना रक्षाबंधन

- रक्षाबंधन सुरक्षा और देखभाल का प्रतीक के तौर पर मनाया पर्व
- बच्चों ने भाई-बहन के गीतों पर नृत्य कर लिया पर्व का आनंद

इटारसी। आज, बचपन प्ले स्कूल और एएचपीएस स्कूल ने संयुक्त रूप से 'रक्षा वाली राखीÓ थीम पर रक्षाबंधन का त्योहार उत्साह से मनाया। इस अवसर पर, दोनों स्कूलों के बच्चों ने एक-दूसरे को राखी बांधकर और मिठाइयां खिलाकर त्योहार मनाया।
यह कार्यक्रम 'रक्षा वाली राखीÓ अभियान का हिस्सा था। बचपन का मानना है कि रक्षाबंधन सुरक्षा और देखभाल का प्रतीक है।  इस अवसर पर बच्चों ने भाई बहन के गीतों पर नृत्य किया गया। टीचर्स द्वारा रक्षाबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला गया। रक्षाबंधन कैसे और क्यों मनाया जाता है, इस पर पपेट शो द्वारा एक प्रेजेंटेशन टीचर्स द्वारा किया गया। कार्यक्रम में स्कूल में पढऩे वाले भाई-बहन ने राखी बांधकर प्यार और रक्षा करने का वादा किया। इसके पहले सुबह आर्ट एंड क्राफ्ट की एक्टिविटी की जिसमें अधिकतर इकोफ्रेन्डली मटेरियल ही उपयोग किया गया।
 संचालक दीपक दुगाया ने बताया कि आज रक्षा वाली राखी थीम कॉरपोरेट ऑफिस दिल्ली के अंतर्गत घर से लेकर स्कूल तक और स्कूल से घर तक जो भी इन बच्चों की रक्षा करता है उन सभी को राखी बांध कर अपना प्यार और सम्मान जताना था। जिनमें आज स्कूल संचालक, वेन संचालक, दीदी, आंटी, टीचर्स प्रिंसिपल मैडम शामिल थी। कार्यक्रम में आभार महिमा मेहतो और संचालन रचना सोलंकी ने किया।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post